हरिद्वार। विश्व जल सरक्षंण दिवस ,यह महत्वपूर्ण दिवस को जीवन के अमृत भूजल के महत्व को याद करने के साथ ही इसके स्थायी प्रबंधन के लिए जागरूकता फैलाता है। इस विशेष दिवस पर संजय गुंज्याल पुलिस महानिरीक्षक कुम्भ ने सोशल मीडिया के माध्यम से एक सन्देश प्रसारित किया जिसमें आई जी कुम्भ ने सभी श्रद्धालुओं से कहा कि आज विश्व जल दिवस जैसा महत्वपूर्ण दिवस है जिस पर हमें मानवता एवमं प्रकृति सरक्षंण जैसे मार्मिक एवम महत्वपूर्ण पहलूओं को देखते हुए सोचना चाहिए। महाकुम्भ जैसे पर्व पर जल सरक्षंण जैसे गम्भीर विषय को सहेजते हुए आईजी कुम्भ ने कहा कि माँ गंगा को भक्ति- शक्ती ओर पवित्रता के लिये श्रेष्ठतम माना गया है। इस विशाल पर्व पर हमे माँ गंगा के घाटों पर स्वच्छता के लिए अधिक सवेदनशील रह कर कार्य करना है और ध्यान देना है हमे किसी भी प्रकार से चाहे वो साबुन हो केमिकल हो या गन्दे कपड़े हों या अन्यत्र वस्तु से घाटों को बचाना है यह हम सभी का कर्तव्य है जिम्मेदारी है ।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment