Skip to main content

सुधीर गुप्ता अध्यक्ष और सतपाल ब्रह्मचारी बने निविरोध प्रबंधक

 

हरिद्वार। श्री सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा (पंजाब) नई दिल्ली द्वारा संचालित श्री मिथिलेश सनातन धर्म इंटर कॉलेज कनखल की प्रबंध समिति के चुनाव आगामी 3 वर्ष के लिए सर्वसम्मति  और निर्विरोध रूप से संपन्न हुए। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए सुधीर कुमार गुप्ता और प्रबंधक के पद पर सतपाल ब्रह्मचारी चुने गए। इसके साथ ही उपाध्यक्ष के पद पर महन्त स्वरूप बिहारी शरण,सहायक प्रबंधक के पद पर पंडित राजेंद्र कुमार शर्मा तथा कोषाध्यक्ष के पद पर डा.प्रदीप जोशी सर्वसम्मति से चुने गए। इस अवसर पर चुनाव अधिकारी शिक्षाविद पूर्व प्रधानाचार्य ईश्वर दयाल विश्नोई तथा हरिद्वार के मुख्य शिक्षा अधिकारी के द्वारा प्रेषित चुनाव पर्यवेक्षक शिक्षाविद् पूर्व प्रधानाचार्य अनिल पांडे उपस्थित थे। दोनों की देखरेख में सद्भाव पूर्ण माहौल में प्रबंध समिति के चुनाव संपन्न हुए। चुनाव अधिकारी विश्नोई ने बताया कि सभी पदों पर चुनाव निर्विरोध और सर्वसम्मति से संपन्न हुए हैं। चुनावी बैठक में प्रबंध समिति के वरिष्ठ सदस्य डा.आरपी विज, सुभाष सिंह घई, गंगा शरण खन्ना एडवोकेट, सुनील दत्त पांडेय और मनोज खन्ना उपस्थित थे। चुनाव प्रक्रिया का संचालन कॉलेज की प्रधानाचार्य मीनाक्षी शर्मा ने किया।    इस अवसर पर चुनाव अधिकारी ईश्वर दयाल विश्नोई और चुनाव पर्यवेक्षक अनिल पांडे ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संस्था में सर्वसम्मति से चुनाव कराने की अच्छी परंपरा है और यह कॉलेज नई प्रबंध समिति के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में उच्च मानदंड स्थापित करेगा और कॉलेज का चंहुमुखी विकास होगा       प्रबंध समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुधीर कुमार गुप्ता ने कहा कि कॉलेज की स्थापना आजादी के बाद 1948 में पाकिस्तान से आए विस्थापितों की शिक्षण व्यवस्था के लिए की गई थी और यह संस्था शिक्षा के क्षेत्र में अहम कार्य कर रही है।नवनिर्वाचित प्रबंधक सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि संस्था के हित में कार्य किए जाएंगे और कॉलेज का विकास किया जाएगा। कॉलेज के विकास में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने चुनाव अधिकारी और चुनाव पर्यवेक्षक  का  चुनाव  निर्विरोध और सर्वसम्मति से कराए जाने पर  आभार जताया।  सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने संस्था के संस्थापक  त्यागमूर्ति गोस्वामी गणेश दत्त महाराज की प्रतिमा पर पुष्प माला चढ़ाकर उनका भावपूर्ण स्मरण किया किया और कॉलेज की प्रधानाचार्य और शिक्षक और अन्य स्टाफ ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत किया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।