Skip to main content

महिला कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर बयान पर जताया आक्रोश

 

हरिद्वार। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत द्वारा महिला के फटी जीन्स पहनने को लेकर दिए बयान को लेकर महिला कांग्रेस ने विरोध जताया है। गुरुवार को भगत सिंह चैक पर प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में महिलाओं ने पुतला फूंककर आक्रोश दर्ज कराया। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भगतसिंह चैक पर मुख्यमंत्री तीरथसिंह रावत द्वारा महिलाओं के कपड़ो पर दिए गए बयान के विरोध में प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य ने कहा कि एक बार फिर भाजपा का असली चेहरा व महिलाओं के प्रति उनकी निम्न सोच प्रदेश की जनता के सामने आ गयी है। केंद्रीय नेतृत्व ने सिर्फ प्रदेश के मुखिया का चेहरा बदला है। लेकिन सोच बदलने में बिलकुल विफल साबित हुई है। जैसा अपमान पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एक महिला शिक्षक का भरी सभा में किया था। उस परम्परा को आगे बढ़ाते हुए तीरथ सिंह रावत ने महिलाओं के पहवाने पर टिप्पणी कर अपनी घृणित सोच का परिचय दिया है। लेकिन उत्तराखंड की महिलाएं अपने हक के लिए लड़ना जानती है और समय आने पर प्रदेश भर में भाजपा को महिलाओं के प्रति दुर्वह्वार के विरोध का सामना करना पड़ेगा।महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष विमला पांडेय ने कहा कि पीएम मोदी एक तरफ कहते हैं कि बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ और दूसरी तरफ मुख्यमंत्री की महिलाओं के पहनावे के प्रति टिप्पणी से स्पष्ट हो गया है कि भाजपा में महिलाओं का सामान करना नही सिखाया जाता है। विमला पांडेय ने कहा कि इसी तरह का बयान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने भी वरिष्ठ कांग्रेस नेता इंदिरा हृदयेश के बारे में दिया था। नवनियुक्त मुख्यमंत्री ने उसी परंपरा को आगे बढ़ाया है। लेकिन मुख्यमंत्री यह भूल गए हैं कि उत्तराखंड के निर्माण में महिलाओं की अहम भूमिका रही है और आने वाले चुनाव में ऐसे निंदनीय बयानों के विरोध का सामना मुख्यमंत्री के साथ पूरी भाजपा सरकार को करना पड़ेगा। महानगर अध्यक्ष अंजू मिश्रा व प्रदेश सचिव शशी झा ने संयुक्त रुप से कहा कि मुख्यमंत्री एक संवैधानिक पद पर हैं और जिस प्रकार अपनी विचारधारा का प्रवाह वह पूरे प्रदेश में करना चाहते है। यह विचारधारा प्रदेश की महिलाओं को स्वीकार्य नही है। इस विरोध प्रदर्शन के माध्यम से महिला कंांग्रस प्रदेश की भाजपा सरकार को यह सन्देश देना चाहती है कि यदि भाजपा नेताओं ने महिलाओं के प्रति सोच नहीं बदली तो महिलाएं भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने का काम करेंगी। प्रदर्शन व पुतला दहन में प्रदेश सचिव गार्गी राय, जिला उपाध्यक्ष नीलम पांडेय, आशा बिष्ट, सुषमा सहगल, अंजू द्विवेदी, मालती प्रजापति, बबिता वर्मा, रेखा, सुनीता, रेखा मिश्रा, राखी, शिव दुलारी, बबिता डबराल, शांति, रूबी राय, सीता देवी आदि सहित दर्जनों महिला कार्यकर्ता शामिल रही। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।