Skip to main content

सादगी से मनाई गई होली के कार्यक्रम में झणिकाओं के जरिये गुदगुदाया

 

हरिद्वार। कोविड संक्रमण के कारण प्रेस क्लब हरिद्वार की ओर से होली मिलन समारोह सादगी से मनाया गया। इस दौरान क्लब के सदस्यों ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी तथा फूलों की होली खेली। इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नही किया गया,लेकिन क्लब के सचिव मेहताब आलम ने गीतों के जरिये सदस्यों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शनिवार को प्रेस क्लब सभागार में प्रेस क्लब की ओर से होली मिलन कार्यक्रम समारोह का आयोजन बेहद सादगीपूर्ण माहौल में भरपूर उल्लास के साथ किया गया। समारोह की अध्यक्षता कर रहे क्लब के अध्यक्ष दीपक नौटियाल ने कहा कि होली आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देने वाला त्यौहार है। प्रेस क्लब जिस सद्भावना और भाईचारे के साथ संचालित हो रहा है होली के प्रेम और भाईचारे के संदेश को पूरी तरह यहा महसूस किया जा सकता है। उन्होने सभी सदस्यों को होली की शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुख-समृद्वि की कामना की। क्लब के महासचिव धर्मेन्द्र चैधरी ने कहा कि कोरोना काल की बाध्यताओं के बीच इस बार सादगी पूर्ण माहौल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है,इसके बावजूद सभी के दिलों में ंहोली का उल्लास बरकरार है। उन्होने प्रेस क्लब के सभी सदस्यों से आग्रह किया कि कोरोना काल की गाइड लाइन का पालन करते हुए ही होली मनाये। पूर्व महामंत्री ललितेन्द्रनाथ ने भी होली के महत्व और प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष बृजेन्द्र हर्ष ने कहा कि होली के आपसी सद्भाव के संदेश को हमे हमेशा अपने जीवन में उतारना चाहिए। पूर्व अध्यक्ष संजय आर्य ने भी सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए सभी के लिए मंगलकामना की। निर्वतमान अध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा कि आपसी सद्भाव ही प्रेस क्लब की सफलता का आधार है। जिसे हमे हमेशा बनाये रखना है।  क्लब के पूर्व अध्यक्ष डाॅ.रजनी कांत शुक्ला ने प्रेस क्लब द्वारा समय समय पर आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और होली से जुड़ी जुटीली कविताओं के माध्यम से कार्यक्रम में चार चाॅद लगा दिए। प्रतिभावान कलाकार मेहताब आलम द्वारा प्रस्तुत गीतों और समारोह के सहसंयोजक प्रवीण झा द्वारा प्रस्तुत चुटीली छनिकाएं समारोह का विशेष आकर्षण रही। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार कौशल सिखौला,गुलशन नैययर,सुभाष कपिल पूर्व अध्यक्ष संजय रावल,मुदित अग्रवाल,रामचन्द्र कन्नौजिया,अमित शर्मा ,बालकृष्ण शास्त्री,त्रिलोकचन्द्र भटट्,अरूण शर्मा,सुदेश आर्या,कोष सचिव प्रशांत शर्मा,डाॅ.शिवा अग्रवाल,रामेश्वर शर्मा,तनुज वालिया,नरेश गुप्ता,श्रवण झा,डाॅ.मनोज कुमार सोही,रामेश्वर गौड,रूपेश वालिया,संदीप शर्मा,लव शर्मा,एम.एस नवाज,एस.के.अरोड़ा,विक्रम छाछर,कुमार दुष्यंत,देवेन्द्र शर्मा, अरूण शर्मा,कुलभूषण शर्मा,शैलेन्द्र कुमार सिंह,राजेन्द्रनाथ गोस्वामी,आशीष मिश्रा,विकास कुमार झा,अमित गुप्ता,मनोज खन्ना,राधेश्याम विद्याकुल,अमर सिंह,राजीव तुम्बड़िया,परमजीत सिंह राणा,राधिकानागरथ,डाॅ.हिमांशु द्विवेदी,कुमकुम शर्मा,निशा शर्मा,पुरूषोत्तम शर्मा,रोहित सिखौला,संजीव शर्मा,संजय चैहान,एहसान अंसारी,कांशीराम सैनी,शिव प्रकाश शिव,मयूर सैनी,सुनील पाल, राव रियासत पुण्डीर,अश्विनी शर्मा,जितेन्द्र चैरसिया,चन्द्रशेखर जोशी,के.के.पालीवाल,बृजपाल सिंह,अरूण मिश्रा,विकास चैहान,सूर्यकांत बेलवाल,जयपाल सिंह,अवधेश शिवपुरी,डा.प्रदीप जोशी,प्रतिभा वर्मा,जोगेन्द्र मावी सहित बड़ी संख्या में प्रेस क्लब के सदस्य उपस्थित थे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।