हरिद्वार। पहली बार राज्यमंत्री बनने के बाद वेदमन्दिर पहुंचे स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि सरकार जनता को किसी तरह की परेशानी नहीं होने देगी। जनता से किए गए सभी वादों को वह पूरा करेंगे। विधानसभा क्षेत्र ही नहीं पूरे राज्य की जनता के हक के लिए काम करेंगे। कहा कि विकास सरकार की प्राथमिकता है और रहेगी। उन्होंने राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाने पर मुख्यमंत्री और केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया। वेद मंदिर आश्रम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि अधिकारी जनता की समस्याओं के प्रति पूरी तरह गंभीर रहें। फरियाद लेकर आने वाले लोगों की तत्काल सुनवाई करते हुए उन्हें संतुष्ट करें। जनता को परेशान न किया जाए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के नेतृत्व में भाजपा भारी बहुमत के साथ जीत हासिल करेगी। भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास की मुहिम को पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार जिन विभागों की भी जिम्मेदारी उन्हें देगी उसे वह पूरी कर्मठता के साथ निभाएंगे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment