Skip to main content

जनपद में 795 नये कोरोना संक्रमित,28 पुलिसकर्मी के अलावा 16 कैदी भी शामिल

 

हरिद्वार। कोरोना संक्रमण की रफ्रतार लगातार बढ़ रहा है। राज्य के साथ साथ जनपद में संक्रमण बेकाबू होने लगा है। शनिवार को 795 नये कोरोना पाॅजिटिव की पहचान की गयी। शनिवार को 28पुलिसकर्मियों के पाॅजिटिव पाये जाने के बाद पुलिस कार्यालय में संेनेटाइजेशन कराया जा रहा है। वही संक्रमण की चपेट में सरकारी विभागों के अधिकारी भी आने लगे है। इनमें हरिद्वार शहर के 255 पाॅजिटिव भी शामिल है। शनिवार को पुलिस कार्यालय एवं पुलिस लाईन 28 कर्मी भी पाॅजिटिव पाये गये है। जनपद में एक्टिव केस 27 सौ से अधिक हो गये है। जबकि 42 हजार से अधिक सैपल की रिर्पोट का इंतजार है। शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी के ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार जनपद में कोरोना संक्रमण बेकाबू होने लगा है। जनपद में शनिवार को 795 नये कोरोना मरीजों की पहचान हुई है,इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 25325 हो गयी है,हलांकि एक्टिव केस 2701 है। 2079 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। 81 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया। शनिवार को 18779 लोगों के सैम्पल कोविड जांच के लिए भेजे गये है। फिलहाल अब तक 42988 व्यक्तियों के सैपल का परिणाम आने बाकी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ.एस.क.ेझा के अनुसार जनपद में 10कटेंनेमेंट जोन बनाये गये है। शनिवार को हरिद्वार अर्बन में 255,बहादराबाद में 156,रूड़की क्षेत्र में 265,भगवानपुर क्षेत्र में 23 के अलावा अन्य राज्यों के 68 पाॅजिटिव केस शामिल है। शनिवार को हरिद्वार शहर के ज्वालापुर में 21,मायापुर में 19,सुखी नदी में 15,शिवालिकनगर में 27,बीएचईएल में 22 के अलावा जिला कारागार में 16कैदी पाॅजिटिव पाये गये है। वही एसएसपी कार्यालय में 20 पुलिसकर्मियो के अलावा पुलिस लाईन मे ं08पुलिस के जवान पाॅजिटिव पाये गये है। इस बीच लगातार कोरोना संक्रमण के बढ़ते दायरे के बाद आम लोगों में इसे लेकर चिंता नजर आने लगी है।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।