हरिद्वार। आम आदमी पार्टी द्वारा हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में आयोजित सदस्यता अभियान कार्यक्रम के तहत कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवीन चंचल एडवोकेट ने कहा कि दिल्ली माॅडल को पसंद कर रही उत्तराखण्ड की जनता आम आदमी पार्टी को विकल्प के रूप में देख रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों के चलते उत्तराखण्ड की जनता बिजली, पानी, चिकित्सा, शिक्षा, रोजगार बुनियादी सुविधाओं को लेकर परेशान है। रोजगार की तलाश में प्रदेश के युवा लगातार पलायन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। जिसे लेकर भाजपा व कांग्रेस दोनो दलों में बेचैनी है। 2022 के विधानसभा चुनाव में आप की सरकार बनना तय हैं। रितू सिंह ने कहा कि परिवर्तन सृष्टि का नियम है। इसलिए प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होना चाहिए। आम आदमी पार्टी ऐसा करके दिखायेंगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर दिल्ली माॅडल के अनुरूप राज्य का विकास किया जाएगा। भ्रष्टाचार पर लगाम लगायी जाएगी। बिजली, पानी, चिकित्सा, शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएं जनता को आसानी से उपलब्ध हों। इसके लिए कदम उठाए जाएंगे। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराईं गई। कार्यक्रम में सरवन, विजयपाल, सोमपाल, गौतम कुमार, राम सिंह, नाथी सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment