Skip to main content

महिन्द्रा कम्पनी की ओर से निर्मित स्टील स्ट्रक्चर बस स्टैंड का लोकापर्ण

हरिद्वार। महिन्द्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड, सिडकुल ने एक स्टील स्ट्रक्चर बस स्टैंड शिवालिक नगर चैक पर महाकुम्भ 2021 के अंतगर्त सिडकुल में कार्य करने वाले कर्मचारियों व शिवालिक नगर व हरिद्वार की जनता को समर्पित किया। शिवालिक नगर स्टील स्ट्रक्चर बस स्टैंड का लोकार्पण संयुक्तरूप से विधायक रानीपुर आदेश चैहान, कार्यपालक निदेशक भेल संजय गुलाटी , सेवा सिडकुल एसोसिएशन के प्रमुख हिमेश कपूर व महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी के प्लांट हेड सत्यवीर सिंह द्वारा द्वारा किया गया। महिन्द्रा के प्लांट हेड सत्यवीर सिंह ने कहा कि हम हमेशा अपने सीएसआर फंड से ऐसे प्रोजेक्ट पर कार्य करते है जिससे कि जरूरतमंद लोग ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित हो व भविष्य में भी निरंतर प्रयास करेंगे कि प्रशासन के मार्ग दर्शन में सोशल कार्य करते रहे। कार्यपालक निदेशक भेल संजय गुलाटी ने कहा कि महिन्द्रा कम्पनी के द्वारा किये गए सभी कार्य प्रशंसनीय हैं। इस अवसर पर सेवा सिडकुल एसोसिएशन के प्रमुख हिमेश कपूर ने कंपनी के सामाजिक सरोकारों के कार्यों की प्रशंसा की। साथ ही महिन्द्रा के ब्ैत् प्रोजेक्ट प्रमुख अजय वर्मा ने अपर मेला अधिकारी हरवीर सिंह, विधायक रानीपुर हरिद्वार आदेश चैहान, भेल कार्यपालक निदेशक संजय गुलाटी, हिमेश कपूर व नगर भेल प्रशासक नवीन लुनियाल व सभी उपस्थित गणमान्य नागरिकों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर महिन्द्रा कम्पनी के अधिकारीगण दीपक वर्धन, राजेश मक्कर, अजय वर्मा, जगमोहन सिंह, सुनील मिश्रा, राकेश सती, संजय यूनुस, गुलशेर अमित शर्मा व सेवा इंडस्ट्री एसोसिएशन से हिमेश कपूर, सुधीर कुमार, इस्लाम, अनुज चैहान, राजन चैहान, पंकज चैहान गुलशन चंडोक, पराग सक्सेना, मनोज मिश्रा, आत्मा सिंह, सुनील पांडेय, सुखदेव सिंह मौजूद थे। नगर पालिका शिवालिक नगर से नगर पालिका सदस्य हरिओम चैहान एवं अशोक मेहता की गरिमामय उपस्थिति रही।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।