Skip to main content

ब्सपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड चुके प्रशांत राय आम आदमी पार्टी में शामिल

  

हरिद्वार। पिछले विधानसभा चुनाव मे बसपा प्रत्याशी रहे प्रशांत राय दर्जनों साथियों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री गोपाल राय, विधायक प्रवीण कुमार, प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया, प्रदेश उपाध्यक्ष ओपी मिश्रा ने शिवालिक नगर स्थित सामुदायिक केंद्र में आयोजित सदस्यता अभियान के तहत प्रशांत राय को पार्टी की सदस्यता प्रदान की। प्रशांत राय का आम आदमी पार्टी में स्वागत करते हुए दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने कहा कि उत्तराखण्ड में आम आदमी पार्टी की सक्रियता से भाजपा व कांग्रेस में भारी बेचैनी है। जिन उम्मीदों को लेकर प्रदेश की जनता ने अलग राज्य के लिए संघर्ष किया व बलिदान दिए। उत्तराखण्ड के अलग राज्य बनने के बाद बारी बारी से प्रदेश की सत्ता में आती रही भाजपा व कांग्रेस की नीतियों से जनता पूरी तरह निराश हो चुकी है। निराश हो चुकी उत्तराखण्ड की जनता अब विकल्प चाहती है। आम आदमी पार्टी उत्तराखण्ड में भाजपा व कांग्रेस का सशक्त विकल्प बनेगी। उन्होंने कहा कि आप की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में आए प्रशांत राय को पूरा सम्मान दिया जाएगा। दिल्ली विधायक प्रवीण कुमार व प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने कहा कि मुख्यमंत्री बदलने से भी भाजपा सरकार में कोई बदलाव नहीं आया है। नये मुख्यमंत्री भी कन्फ्यूजन का शिकार भाजपा की नैया पार नहीं लगा पाएंगे। कांग्रेस पहले ही खण्डित है। ऐसे प्रदेश की जनता में लगातार लोकप्रिय हो रही आप अपने काम के आधार पर चुनाव में बड़ी जीत हासिल करेगी। आम आदमी पार्टी में शामिल हुए प्रशांत राय ने कहा कि आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व में अगले वर्ष उत्तराखण्ड में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत तय है। इस अवसर पर सुजीत गुप्ता, पवन ठाकुर, ब्रह्म सिंह धीमान, तनुज शर्मा अम्बरीश गिरी, जफर भारती, दिनेश ओसवाल, अनूप सिंह, सुनील लोहिया, नवीन मारिया, अजीत पाल, जूना अखाड़े के म.म.डा.उमाकात, महक सिंह, पीयूष, हेमा भण्डारी, राकेश लोहट, नवीन चंचल, ममता सिंह, अर्जुन सिंह आदि सहित बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।