हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जगजीतपुर स्थित अंबेडकर पार्क में मंगलवार को सादगी से पार्टी का 41 वा स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर बहादराबाद मंडल अध्यक्ष नागेंद्र राणा ने ध्वजारोहण किया और जनसंघ के संस्थापक डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं मिष्ठान वितरित कर सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। नागेंद्र राणा ने कहा है कि कार्यकर्ता केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। सभी कार्यकर्ता मिलकर देश समाज और संगठन के प्रति निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि सभी अपने घरों पर पार्टी का ध्वज लगाएं। किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष कमल प्रधान ने कोरोनावायरस से लड़ रहे योद्धाओं के प्रति सम्मान जाहिर किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा सबसे बड़े दल के रूप में स्थापित हुई। केंद्र व राज्य सरकार द्वारा निरंतर चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाया जा रहा है। अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनोज प्रालिया व जिला महामंत्री संजय सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत भाजपा विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन के रूप स्थापित हुई है। प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों के चलते पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ा है। कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि पार्टी व सरकार की नीतियां का आमजन के बीच प्रचार करें। सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ वास्तविक जरूरतमंद तक पहुंचाने में सहयोग करें। कार्यक्रम के दौरान पार्षद विकास कुमार, पार्षद विपिन शर्मा, अमित वालिया, सनी, सुनील कुमार पाल, अजय बबली, मनोज चैहान, पंकज, नवजोत वालिया, सुबें सिंह, अशोक सिंह, प्रदीप कुमार, सुमित आदि सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment