Skip to main content

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की सक्षम के सेवा कार्यो की सराहना

 

हरिद्वार। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने सक्षम के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.दयाल सिंह पंवार के निर्देशन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा.पवन स्थापक के संयोजन और राष्ट्रीय संयुक्त सचिव डा. संतोष क्रलेती के संयोजन में विगत मार्च माह से संचालित नेत्र कुम्भ की प्रशंसा करते हुए नेत्र कुम्भ को सक्षम का सफल सेवा मिशन बताया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के खन्ना नगर स्थित कैम्प कार्यालय पर सक्षम के राष्ट्रीय और प्रांतीय पदाधिकारीयो ने भेंट की। मदन कौशिक ने कहा कि कुम्भ मेले में विपरीत परिस्थितियों में भी सक्षम ने लगभग 50 हजार तीर्थ यात्रियो, संतजनो और स्थानीय लोगों के नेत्रो की जांच करने के पश्चात लगभग 39 हजार लोगों को निःशुल्क चश्मे और दवाइयां वितरित की है। यह एक बड़ा सेवा कार्य है। उन्होंने उत्तराखंड में सक्षम संस्था के सेवा कार्यो को स्थायी विस्तार देने के लिए पूर्ण सहयोग का भी आश्वासन दिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं हरिद्वार के विधायक मदन कौशिक का आभार प्रकट करते हुए सक्षम संस्था के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव डा.संतोष क्रलेती एवं मुख्य प्रबंधक ललित पंत ने कहा कि सक्षम देश भर में दिव्यागंता निवारण के क्षेत्र में काम कर रहा है। जिसमें हरिद्वार नेत्र कुम्भ एक छोटा सा प्रयास रहा। जिसके आयोजन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं हरिद्वार के विधायक मदन कौशिक ने बडा सहयोग प्रदान किया। इसके लिए संस्था शासन, प्रशासन और सहयोगी संस्थाओ का आभार प्रकट करती हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक से भेंट करने वालो में सक्षम के पश्चिम क्षेत्रीय संगठन मंत्री चंद्रशेखर, प्रदेश उत्तराखंड के प्रांत प्रचार प्रमुख अनंत प्रकाश मेहरा सक्षम के कार्यकर्ता आयुष हरबोला, राजेश, गोपाल एवं शिवा आदि भी शामिल रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।