Skip to main content

मुख्यमंत्री बदलने से सरकार के भ्रष्टाचार छुपने वाला नहीं -संजीव चैधरी

 

हरिद्वार।कमल मिश्रा- कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक बैठक का आयोजन रानीपुर विधानसभा के घासमंडी श्री वाल्मीकि धर्मशाला में आहुत की गई। जिसमें कांग्रेस में शामिल हुए व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चैधरी का स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओ का धन्यवाद करते हुए कांग्रेसी नेता संजीव चैधरी ने कहा की राज्य में कांग्रेस की लहर चल रही है और 2022 में पूर्ण बहुमत की सरकार बंनने जा रही है चैधरी ने कहा कि भाजपा सरकार के पाप का घड़ा भर चुका है राज्य में भय भूख और भ्रष्टाचार की मार झेल रही जनता अब भाजपा को धरातल तलाशने को मजबूर करेगी। चैधरी ने कहा की मुख्यमंत्री बदलने से सरकार के भ्रष्टाचार छुपने वाला नहीं है कुम्भ से लेकर राज्य की आपदाओं तक में भ्रष्टाचार करने वाली भाजपा सरकार के पतन का समय आ गया है चैधरी ने कहा राज्य का युवा दूसरे राज्यों में जा कर काम की तलाश में दर दर की ठोकर खा रहा है राज्य में पलायन से गाँव के गाँव खाली हो गए है अब जनता भाजपा को माफ करने वाली नही है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व राज्यमंत्री किरनपाल बाल्मीकी और श्रमिक नेता रजबीर चैहान ने कहा की संजीव चैधरी ने आने से पार्टी मजबूत होगी। आज पुरे प्रदेश में सभी वर्ग के लोग कांग्रेस से जुड़ रहे है और 2022 में कांग्रेस की सरकार बनना तय है। स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अध्यक्ष नितिन तेश्वर, प्रदेश महामंत्री किसान कांग्रेस अमन कुमार, गढ़वाल संयोजक राजू कुमार,सुनील काँगड़ा,जिला यूथ कांग्रेस रवि बहादुर,पार्षद तासिंन,पूर्व पार्षद अरविंद चंचल,पार्षद प्रतिनिधी नवाज अंबासी,सतीकि गड़ा,पार्षद जफरअंबासी,धनेशकुमार,विकासबोहरा,अमितमंगोलिया,सुनीलदत्त,अमरदीपछाछर,प्रमोदगोयल,मनुसूद,शुभमबिडला,आशुलोहट,रवि,दीपक,पहवल,अमित,अरविंद,राजन,ऋतिक,संजय,आनंद,सागर,सोनू ,विजय धिमान,सुरेश मखीजा,पुष्पेंद्र गुप्ता,जगदीप भारद्वाज,आरएन उपाध्याय,भगवान सिंह तोमर,आर एस पाल,एके शर्मा,राम अवाध यादव,अनिल सिंह,चंद्रकांता,राशि,पुष्पांजलि व निशा आदि सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया ।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।