Skip to main content

राजीव देशवाल दोबारा बने उक्रांद के जिला अध्यक्ष

 हरिद्वार। लक्सर विधानसभा क्षेत्र के सुल्तानपुर में आयोजित जिला अधिवेशन में राजीव देशवाल को पुनः जिला अध्यक्ष चुना गया। दोबारा जिला अध्यक्ष चुने जाने पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए राजीव देशवाल ने कहा कि समाज के लिए कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं के दल से जोड़ें। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के अलग राज्य बनने के बाद से बारी बारी से सत्ता में आती रही भाजपा व कांग्रेस जनता की उम्मीदों को पूरा करने में नाकाम रही हैं। निराश हो चुकी प्रदेश की जनता दोनों दलों की असलियत को समझ चुकी है। आने वाले विधानसभा चुनाव मे उत्तराखण्ड क्रांति दल पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगा तथा प्रदेश में सरकार बनाएगा। सरकार बनने के बाद प्रदेश में फैले भ्रष्टाचार का सफाया किया जाएगा। भ्रष्टाचार खत्म होगा तो मूलभूत सुविधाएं जनता तक पहुंचेगी। जिससे लोगों का जीवन आसान हागा। अधिवेशन की अध्यक्षता कर रहे केंद्रीय महामंत्री चैधरी ब्रजवीर सिंह ने कहा कि राजीव देशवाल दल के लिए प्रति समर्पित कार्यकर्ता है और उसकी कर्मठता और कार्यकर्ताओं के विश्वास को देखते हुए ही उन्हें पुनः जिला अध्यक्ष चुना गया है।उकेंद्रीय उपाध्यक्ष रविंद्र वशिष्ट ने कहा कि जिस प्रकार पिछले 20 सालों में जनता को छला गया है। उसका हिसाब जनता आगामी पंचायत चुनाव में उक्रांद को विजयी बना कर देगी। जनता को अब नेताओं की नहीं अच्छे जनप्रतिनिधियों की जरूरत है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में उत्तराखण्ड क्रांतिदल के प्रत्याशी बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल करेगे। इस अवसर पर मनोज कुमार, गीता सैनी, विकास गोस्वामी, सुशील कुमार, पप्पू कश्यप, सुनील शर्मा, दिनेश कुमार, मनोज कुमार शर्मा, शहजाद अली, प्रताप सिंह, सोनू गिरी, जितेंद्र प्रजापति, धर्मेंद्र यादव, गौरव गुर्जर, सुनील कश्यप, ओमपाल कश्यप, सुरेश कुमार, सुबे सिंह, मनोज चैहान, दीपक चैधरी, शीतल चैहान, प्रीति, स्वाति, कुसुम, बबिता, वंदना, सविता, दीपा, शिखा आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता समिलित हुए।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।