Skip to main content

हिंदू जागरण मंच महानगर के कार्यकर्ताओं ने हिंदू नव वर्ष के गंगा घाट पे दीपदान किया।

 हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष पर हिजाम कार्यकर्ताओं ने गंगा घाट पर की पूजा अर्चना।                             

  

हरिद्वार । हिंदू जागरण मंच महानगर के कार्यकर्ताओं ने हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष पर प्रेम नगर स्थित विश्वकर्मा घाट पर ब्राह्मण द्वारा पूजा अर्चना कर देश की सलामती के लिए मां गंगा से प्रार्थना की ।  इस अवसर पर युवा वाहिनी के प्रदेश महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने नव वर्ष के उपलक्ष पर सभी हिंदुओं एवं कार्यकर्ताओं को बधाई बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में हिंदू पंचांग की उपयोगिता कभी भी कम नहीं हो सकती है भले ही देश अंग्रेजी कैलेंडर से चलता हो पर आज भी हम देखते हैं कि हिंदू धर्म के अनुसार जब भी कोई व्रत, उपवास, शादी विवाह, जन्म दिवस आदि कोई भी तिथि अगर देखनी होती है तो हिंदू पंचांग के अनुसार ही  तिथि देखी जाती है। उन्होंने कहा कि सूर्य और चंद्र की दिशा भी हिंदू पंचांग के अनुसार ही बदलती है। मेरा देश के सभी हिंदुओं  से कहना है कि जिस प्रकार हम 1 जनवरी को नववर्ष मनाते हैं उसी प्रकार सभी हिंदुओं को चैत मास में आज के दिन इस नववर्ष को भी बड़ी धूमधाम से मनाना चाहिए जिससे हमारे हिंदुत्व की संस्कृति, एकता, संगठता बनी रहे ।  इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष संजय चौहान ने भारत माता के नारे लगाते हुए कहा कि हमारी संस्कृति के अनुसार चैत मास में आज के दिन से हम हिन्दुओं का नव वर्ष शुरू होता है और आज के दिन से  हिंदी पंचांग के अनुसार सभी शुभ कार्य शुरू किए जाते हैं ।       कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री एवं हरिद्वार प्रभारी नाथीराम सैनी, बिरंगाना वाहिनी प्रदेश उपाध्यक्ष  रेणु उपाध्याय,  महानगर महामंत्री चंद्र प्रकाश जोशी ,दलजीत सिंह, राजकुमार सिंह, कमल मिश्रा, कौशल पांडे आदि के कार्यकर्ताओं आदि कार्यकर्ता शामिल रहे  ।

Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।