हरिद्वार। थाना कनखल क्षेत्रान्गर्त बैरागी कैंप में सड़क किनारे झोपड़ी में आग लगने के कारण 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला जिंदा जल गई। झोपड़ी में आग लगने का कारण महिला के बीड़ी पीने को माना जा रहा है। बीड़ी पीने के बाद महिला ने पास के घास में बीडी फेंकी थी। इसके बाद झोपड़ी में आग लगी थी। कनखल थाना प्रभारी कमल सिंह लुंठी ने बताया क िबैरागी कैंप में सड़क के किनारे 80 साल की वृद्धा राजश्री झोपड़ी डालकर अपने बेटे शिव सागर के साथ रहती थी। बेटा मजदूरी का काम करता था। बुधवार को बेटा सुबह ही मजदूरी के लिए निकल गया था। आग की घटना दोपहर 12 बजे की है, जब अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में झोपड़ी में आग लग गई। सूचना मिलने पर सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह, इंस्पेक्टर कमल कुमार लुंठी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। तब तक झोपड़ी पूरी तरह जल चुकी थी। चारपाई में बुजुर्ग महिला जली हुई थी। महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने घटना की जानकारी बेटे शिव सागर को दी। पुलिस का कहना है क िमहिला ने जलती हुई बीड़ी को आसपास पड़े घास पर फेंक दिया था। जिसके बाद वह अपनी झोपड़ी में आकर लेट गई। हवा चलने के कारण बीड़ी से घास ने आग पकड़ ली
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment