हरिद्वार। कोरोना महामारी के बीच चैत्र नवरात्रा के आठवे दिन महाअष्टमी पूरे श्रद्धा के साथ मनाया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने कन्याओं का पूजन कर उन्हे जिमाया और यथाशक्ति उपहार देकर आर्शीवाद प्राप्त किया। इस बार वैश्विक महामारी कोरोना के कारण बड़ी संख्या में लोगों कई घरों में बाहर की बजाय घरों की ही कन्याओं का पूजन किया गया। जबकि घरों के बाहर से ही कन्याओं को प्रसाद दिया गया। बुधवार को नवमी का पर्व जिलेभर में मनाया जाएगा। चैत्र नवरात्र का बुधवार को समापन हो जाएगा। घरों में देवी मां के स्वरूप की तरह पूजे जाने वाली कन्याओं का पूजन किया जाएगा। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण इस बार कई घरों में कन्याओं का पूजन नहीं किया जा रहा है। मंगलवार को महाअष्टमी के मौके पर मां के आठवे स्वरूप की पूजा की गयी। पूजन के बाद लोगों ने घरों में पूजन के बाद कन्याओं का पूजन किया गया है। कन्याओं को जिमाने के बाद लोगों ने उन्हे विशेष उपहार भी दिए गए। हलांकि कई घरों में मां का पूजन तो किया गया है, लेकिन कन्याओं को बाहर से नहीं बुलाया गया है। कुछ लोगों ने घरों के बाहर ही कन्याओं को बुलाकर प्रसाद दिया और आशीर्वाद लिया। धर्मनगरी हरिद्वार में नवमी पर्व मनाने वालों की संख्या अधिक है। नवमी के साथ ही नवरात्र का समापन भी होगा।
Comments
Post a Comment