Skip to main content

राहत की बात-जनपद में 241 नये संक्रमितों की पहचान,777 मरीज हुये स्वस्थ

 

हरिद्वार। जनपद में कई दिनों बाद कोरोना संक्रमितों की तादाद में कमी आने से राहत मिली है। जनपद में मंगलवार को 241 नये कोरोना संक्रमितों की पहचान की गयी, साथ ही 06 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। इसके सापेक्ष 777 कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने पर राहत मिली। पिछले कुछ दिनों से जनपद में मौजूद एक्टिव मरीजों की संख्या में भी कमी आयी है। जनपद में करीब 20 दिनांे तक जनपद में कोरोना संक्रमितों का आॅकड़ा लगातार बढ़ने के बाद पिछले तीन दिनों से संक्रमितों की संख्या में कमी आयी है। मंगलवार को जनपद में 241 नये कोरोना मरीजों की पहचान की गयी। वही 777 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया। लेकिन जांच के लिए सैम्पल भेजने की रफ्रतार काफी धीमा हो गया है। हरिद्वार जनपद सीएमओ कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार मंगलवार को 241 कोरोना मरीजों की पहचान के साथ ही जनपद में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 47850 हो गयी है। अभी करीब चार हजार लोगों के सैम्पल की जांच रिर्पोट का इंतजार है। मंगलवार को होम आइसोलेशन में रह रहे 717 तथा कोविड केयर केन्द्रों से 60 कुल 777 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। अभी भी होम आइसोलेशन में 5839 कोविड मरीज उपचार करा रहे है। जनपद में मंगलवार को 241 कोरोना के नये संक्रमितों की पहचान की गयी, इनमे एक बार फिर रूड़की क्षेत्र में सबसे अधिक 74 पाॅजिटिव पाये गये है। जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या कुल 47850 हो गयी है,जबकि एक्टिव केस की संख्या 6701 से घटकर 6225 हो गयी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार जनपद में कोरोना संक्रमण के 241 मामले सामने आये है। साथ ही 06 कोरोना मरीजों की मौत हो गयी। जनपद में इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 47850 हो गयी है,हलांकि एक्टिव केस में बीते दिवस 6701 से घटकर 6225 हो गयी है। 5839 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। 777 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया। मंगलवार को 8443 लोगों के सैम्पल कोविड जांच के लिए भेजे गये है। फिलहाल अब तक 4642 व्यक्तियों के सैपल का परिणाम आने बाकी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ.एस.क.ेझा के अनुसार जनपद में कटेंनेमेंट जोन की संख्या घटकर 39 हो गयी है। मंगलवार को हरिद्वार अर्बन में 41, बहादराबाद में 30,रूड़की क्षेत्र में 74, भगवानपुर क्षेत्र में 09,लक्सर क्षेत्र में 34,नारसन में 08,खानपुर के अलावा 32 अन्य राज्यों पाॅजिटिव केस शामिल है। मंगलवार को ज्वालापुर में 07,कांगड़ी हरिद्वार में 08,शेरपुर बेला में 13, खानपुर में 7 तथा रैंघाटी लक्सर में 9 के अलावा रूड़की के निकट 8 कोरोना पाॅजिटिव पाये गये है। जनपद में अब तक 45 साल से उपर के 207681 व्यक्तियों का टीकाकरण तथा 18 से 44 साल के 31502 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।