Skip to main content

कोरोना काल में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के 250 से अधिक कार्यकत्ता कर रहे अनवरत सेवा

 

हरिद्वार। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हरिद्वार विभाग द्वारा कोरोना की दूसरी लहर में समाज के बीच रहकर समाज के लिए काम किया जा रहा है। हरिद्वार,रुड़की,ऋषिकेश में आरएसएस के सेवा प्रकल्प चल रहे है। जिसमें 250 से अधिक स्वंयसेवक सेवा कार्य मे लगे है। आरएसएस के विभाग सेवा प्रमुख अरविंद कुमार ने बताया कि हरिद्वार,रुड़की व ऋषिकेश में दो आइसोलेशन सेंटर बनाये गए है। जिनमे हरिद्वार में 35 बेड तथा रुड़की में 25 बेड की व्यवस्था की गई है। जिसमे अभी तक 50 लोग लाभान्वित भी हुए है। समाज के हर जरूरतमंद तक सहायता पहुँचे इसके लिए संघ कठिबध्द है। उन्होंने बताया कि ऋषिकेश में एम्स में एडमिट मरीजो के तीमारदारों के लिए सेंटर बनाया गया है। अब तक 84 लोग इस सुविधा का लाभ ले चूके है। जिसमे तिमारदारों को रहने के साथ, भोजन, जलपान की भी व्यवस्था की गई है। अब तक 33 स्वयंसेवको ने प्लाजा डोनेट किया है। तो वही जरूरतमंदों के लिए 42 यूनिट रक्तदान भी किया गया। उन्होंने बताया कि लोगों को सुविधा मिले इसलिए सेवा भारती के माध्यम से हरिद्वार में एक व रुड़की में दो एम्बुलेंसों का निशुल्क संचालन किया जा रहा है। आक्सीजन की कालाबाजारी व लोगो को हो रही परेशानी को देखते हुए आरएसएस ने निशुल्क ऑक्सीजन सिलेंडर सेवा शुरू की है। संक्रमित व्यक्तियों व उनके सम्पर्क में आये लोगों की सुविधा के लिए तीनों नगरों में 22 डॉक्टरों की टीम बनाकर निशुल्क डॉक्टर की सलाह दी जा रही है, साथ ही मरीजो तक मेडिकल किट पहुँचाई जा रही है। अब तक 880 लोगों तक व 63 गांवों में मेडिकल किट दी गई है। इसके अलावा आक्सी मीटर व आक्सी फ्लो मीटर भी दिए गए है। जरूरतमंदों के लिए अंतिम यात्रा वाहन व शमशान घाट पर गोबर के उपले भी निशुल्क उपलब्ध कराये जा रहे है। सेवा प्रमुख अरविंद कुमार ने बताया कि कोरोना कर्फ्यू के बाद लोगों की आर्थिक स्थिति गड़बड़ा रही है। जिससे लड़ने के लिए पक्के भोजन के पैकेट वितरित किये जा रहे है। लोग व वातावरण स्वास्थ्य रहे इनके लिए हवन सामग्री व कड़ा वितरण भी किये जा रहे है। इस मौके आरएसएस के विभाग प्रचारक शरद कुमार ने बताया कि संघ द्वारा पिछले लॉक डाउन में कार्यकर्ताओ के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों तक राशन किट पहुँचाई गई थी। उन लोगों से वार्ता कर उन तक आर्थिक मदद पहुँचाइ जायेगी। उन्होंने बताया कि आरएसएस ने एक हेल्प लाइन नम्बर जारी कर अधिक से अधिक लोगो की मदद का संकल्प लिया है और दिन रात कार्यकर्ता सेवा में जुटे है।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।