हरिद्वार। गन्ना मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने विधायक निधि से कोरोना महामारी से पीड़ित लोगों की मदद एवं इलाज के लिए एक करोड़ रुपये जारी किए हैं। इस मद से एक ऑक्सीजन प्लांट, दो एम्बुलेंस, एक आधुनिक सेनेटाइजेशन मशीन, सेनेटाइजर, ऑक्सीमीटर व मास्क खरीदे जाएंगे। सबसे बड़ी राहत ऑक्सीजन प्लांट लगने से मिलेगी। इस समय कोरोना से पीड़ित मरीज को इलाज के लिए ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है और ऑक्सीजन समय पर नहीं मिल रही है। हरिद्वार ग्रामीण विधायक, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री स्वामी यतीश्वरनन्द अपनी निधि से 1 करोड़ रुपये कोरोना से बचाव हेतु खर्च करेंगे। इससे जनता को दो एम्बुलेंस, एक आधुनिक सेनेटाइजेशन मशीन, एक ऑक्सीजन प्लांट, सेनेटाइजर, ऑक्समीटर मिलेंगे। स्वामी यतीश्वरनन्द ने इसकी पहल करते हुए मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार को निर्देशित किया है। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की जनता को दो एम्बुलेंस मिलने से असहाय व जरूरतमंद मरीजो को फायदा मिलेगा। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रो में सेनेटाइजेशन हेतु एक आधुनिक मशीन मंगाई जा रही है, जो हमेशा क्षेत्र में उपलब्ध रहेगी। और साथ ही एक ऑक्सीजन प्लांट लगाने की भी तैयारी है। जिसके लिए अधिकारियों से वार्ता करते हुए तत्काल स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। स्वामी यतीश्वरनन्द ने कहा कि जनता उनका परिवार है। जनता की सेवा करना और स्वास्थ्य की चिंता उनकी नैतिक जिम्मेदारी है। उसके लिए हर संभव कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे स्वयं जनता के संपर्क में हैं। सरकार पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर गंभीर है और मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत लगातार कार्य कर रहे हैं। कोरोना संकट से उबरने के लिए बजट की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment