Skip to main content

महॅगाई और बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के विरोध में कांग्रेसियों का सांकेतिक उपवास

 हरिद्वार। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर ज्वालापुर नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष यशवंत सैनी के नेतृत्व में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं एवं लगतार बढ़ती महंगाई के विरोध में गुघाल रोड़ पांड़ेवाला में सांकेतिक उपवास किया। इस दौरान नगर अध्यक्ष यशवन्त सैनी व पूर्व राज्यमंत्री नईम कुरैशी ने कहा कि उत्तराखण्ड में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली के चलते कोरोना पीड़ितों को न तो अस्पताल में बेड मिले। ना ही उचित इलाज मिला। इलाज के लिए मरीज दर-दर भटकते रहे। आॅक्सीजन के अभाव में कई मरीजों की जान चली गयी। एक और कोरोना दूसरी और लगातार बढ़ती महंगाई के चलते लोगों का जीना दूभर हो गया है। पेट्रोल, डीजल के साथ खाद्य तेलों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। काम धंधा बंद होने से गरीब मजदूर वर्ग के लिए परिवार का भरण पोषण करना भी मुश्किल हो गया है। सरकार जरूरतमंदों को राहत देने में पूरी तरह विफल रही है। श्रमिक नेता राजबीर सिंह चैहान व विकास सिंह ने कहा कि कोरोना काल में प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाएं पूरी तरह बदहाल हो चुकी हैं। सरकारी अस्पतालों में इलाज नहीं मिलने पर लोग निजी अस्पतालों में महंगा इलाज कराने के लिए मजबूर हैं। निजी अस्पतालों की मनमानी पर रोक लगाने में सरकार पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। सरकार की गलत नीतियों के चलते महंगाई लगातार बढ़ रही है। खाद्य तेलों सहित तमाम जरूरी वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। लेकिन सरकार लगातार बढ़ती महंगाई के प्रति मूकदर्शक बनी हुई है। प्रदेश सचिव जटाशंकर श्रीवास्तव व पार्षद इसरार अहमद, ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है। लेकिन भाजपा सरकार जनता को सुविधाएं उपलब्ध कराने के बजाए जनहित के लिए संघर्ष कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रही है। जटाशंकर श्रीवास्तव ने कहा जनहित के मुद्दे उठा रहे विपक्ष को दबाने के उद्देश्य से झूठे मुकद्मे दर्ज किए जा रहे हैं। इस दौरान अरविन्द चंचल, शौकीन अहमद, विजय सिंह सैनी, रफी खान, सद्दीक गाड़ा, जफर अब्बासी, सुभाष नगर अध्यक्ष कैलाश प्रधान, प्रदेश सचिव बी.एस.तेजियान, पार्षद मेहरबान, तहसीन, विनोद कश्यप, चैधरी बलजीत सिंह, वेदपाल तेजयान, राजेश चैहान, जेल विजीटर अनिल शर्मा, शहाबुद्दीन अंसारी, उषा शर्मा, हरजीत सिंह, रविकांत सैनी, सुनील कुमार, अशोक शर्मा, आर.बी.एल.वर्मा, सोहन लाल प्रजापति, पंकज कुमार, नीरज कुमार, सुनील गुप्ता, धर्मेंद्र सैनी, शाहनवाज सिदिकी, नकी अहमद, पूर्ण सिंह राठी, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।