हरिद्वार। कोरोना की जंग जीतकर स्वस्थ्य हुए उत्तरांचल पंजाबी महासभा के प्रदेश महामंत्री सुनील अरोड़ा लगातार कोरोना संक्रमितों की सेवा में चैबीस घंटे जुटे हुए हैं। संक्रमित परिवार के लोग लगातार आॅक्सीजन सिलेंडर की मांग कर रहे हैं। सुनील अरोड़ा द्वारा आॅक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराकर मानव सेवा का संदेश समाज को पहुंचा रहे हैं। सुनील अरोड़ा ने कहा कि कोरोना संक्रमण से पीड़ित मरीजों की सेवा व जरूरतों को पूरा करने से संक्रमितों की जान को बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि लोगों को आपसी समन्वय स्थापित कर कोरोना की इस जंग में अपनी सहभागिता निभानी होगी। सुनील अरोड़ा ने पुलिस प्रशासन से भी मांग की कि आॅक्सीजन की कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए प्रभावी रूप से कदम उठाए जाने की आवश्यकता है। कालाबाजारी करने वालों के साथ सख्ती दिखानी होगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि प्लाज्मा डोनेट करें। एक दूसरे को प्लाज्मा डोनेट के प्रति प्रोत्साहित भी किया जाना चाहिए। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को भी प्लाज्मा दान करने के लिए जनचेतना अभियान चलाना चाहिए। सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रांतियों को भी दूर किया जाए। प्लाज्मा दान करने से शरीर में किसी भी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं आती है। प्लाज्मा दान करने वालों को किसी भी प्रकार का कोई खतरा नहीं रहता है। सुनील अरोड़ा ने सामाजिक संस्थाओं से भी अपील की कि प्लाज्मा दान के लिए अधिक से अधिक लोगों को प्रेरित करें। जिससे कोरोना की जंग को जीता जा सकता है।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment