Skip to main content

ब्रह्मलीन स्वामी कृष्णा नंद महाराज को संत समाज ने दी श्रद्धांजलि

 स्वामी विवेकानंद को दी महंताई तिलक चादर 

हरिद्वार। श्री स्वामी शंकरानंद कृष्णा नंद आश्रम दक्षिण भाग ट्रस्ट समिति के तत्वावधान में ब्रह्मलीन स्वामी कृष्णा नंद महाराज की षोडशी श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर गरीबदासीय सम्प्रदाय के वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी परमात्मदेव महाराज की अध्यक्षता एवं महंत रविदेव शास्त्री, योगेंद्रानंद शास्त्री महाराज के संचालन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें निरंजन पीठाधिश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज ने ब्रह्मलीन स्वामी कृष्णा नंद महाराज को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि स्वामी कृष्णा नंद  सरल व्यक्तित्व के त्यागी, तपस्वी संत थे। जिन्होंने अपनी गुरु परम्परा का सम्वर्धन किया और संस्थाओ, आश्रमो को आगे बढाया। उनका असमय जाना संत समाज को अपूर्णीय क्षति है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने संगठन की ओर से पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि तीर्थ नगरी हरिद्वार की प्रतिष्ठित संस्था आनंद आश्रम प्रारंभ से सेवा, साधना का केंद्र रहा है। जिसको आगे बढ़ाने का काम स्वामी शंकरानंद महाराज और स्वामी कृष्णा नंद महाराज ने किया। उन्होने नव नियुक्त महंत स्वामी विवेकानंद के प्रति मंगल कामनाएं प्रकट की। इस अवसर पर संस्था से विगत लम्बे समय से जुड़े भगवत धाम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी विवेकानंद, महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद, महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद, महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद, स्वामी सतपाल ब्रह्मचारी, स्वामी ऋषिश्वरानंद, स्वामी ज्ञानानंद शास्त्री आदि ने ब्रह्मलीन स्वामी कृष्णा नंद महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके शिष्य स्वामी विवेकानंद को उनके स्थान पर श्री स्वामी शंकरानंद कृष्णा नंद आश्रम दक्षिण भाग ट्रस्ट का अध्यक्ष एवं महंत बनाया और अपने अखाडो, आश्रमो की ओर से तिलक चादर देकर आशीर्वाद प्रदान किया। मौके पर निलेश्वर महादेव मंदिर के परमाध्यक्ष महंत प्रेमानंद, स्वामी सूर्य देव, महंत दुर्गा दास, महंत जगजीत सिंह, महंत सुमित दास, महंत दिनेश दास, स्वामी आनंद स्वरूप शास्त्री, महंत केशव चैतन्य, महंत केशवानंद सहित अनेक संत महंतजन उपस्थित रहे। ब्रह्मलीन स्वामी कृष्णा नंद महाराज को वरिष्ठ समाजसेवी ब्रजभूषण विधार्थी, क्षेत्रीय पार्षद विनीत जौली, महावीर वशिष्ठ, अंकेश भाटी, विदित शर्मा आकाश भाटी, दीपांशु विद्यार्थी सहित भक्तजनो ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की एवं महंत विवेकानंद को शुभकामनाएं दी।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।