Skip to main content

पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने की उषा ब्रेको प्रकरण की पार्टी स्तर पर उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग

 

हरिद्वार। नगर निगम बोर्ड में नेता प्रतिपक्ष रहे पूर्व कांग्रेस पार्षद उपेंद्र कुमार ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से उषा ब्रेको की लीज बढ़ाए जाने के मामले की जांच कराने की मांग की है। पत्र की प्रति कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, उत्तराखण्ड प्रभारी देवेंद्र यादव, राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को भी भेजी गयी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह को लिखे पत्र में उपेंद्र कुमार ने कहा है कि 2018 में हुए नगर निगम चुनाव में शहर की जनता ने मेयर पद की कांग्रेस प्रत्याशी अनिता शर्मा को विजयी बनाया। बीते तीन वर्षो में मेयर अनिता शर्मा और उनके पति अशोक शर्मा ने तत्कालीन शहरी विकास मंत्री नगर विधायक के असहयोग के बावजूद उल्लेखनीय कार्य किए। तत्कालीन शहरी विकास मंत्री नगर विधायक के प्रति जनता का असंतोष बाहर आने लगा। जिससे उम्मीद बंधी थी कि हरिद्वार विधानसभा में कांग्रेस का 30 वर्षो का सूखा समाप्त होगा। लेकिन कांग्रेस के नेतृत्व में वाले नगर निगम बोर्ड में पक्ष विपक्ष की सांठगांठ से जिस प्रकार महज 15 मिनट में उषा ब्रेको की लीज बढ़ाने संबंधी प्रस्ताव पास किया गया। उससे पार्टी तथा मेयर की भ्रष्टाचार विरोधी छवि को गहरा धक्का लगा है। प्रस्ताव पास कराने में भारी आर्थिक लेने देन की चर्चाएं भी आम हैं। इससे हरिद्वार की जनता व कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्ता स्वयं को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। वर्ष 2013 में नगर निगम बनने के बाद गठित हुए बोर्ड में कांग्रेस पार्टी की और से नेता प्रतिपक्ष रहे उपेंद्र कुमार ने पत्र में कहा है कि कुछ समय पूर्व तक एक दूसरे को शहर की दुर्दशा के लिए जिम्मेदार ठहराने वाले नगर विधायक और मेयर अचानक एक राय हो गए। यह कोई इत्तेफाक नहीं हो सकता। कुछ भाजपाई और कांग्रेस पार्षदों के मुखर विरोध को दरकिनार कर आनन फानन में प्रस्ताव पास होने से जनता में संदेश गया है कि भाजपा और कांगे्रस पार्टी में कोई अंतर नहीं है। हालांकि पार्टी के दो वरिष्ठ नेताओं पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रदीप चैधरी व सतपाल ब्रह्मचारी ने प्रस्ताव पर उंगली उठाई पर इससे जनता में कोई स्पष्ट संदेश नहीं जा पाया। उपेंद्र कुमार ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से मांग की है कि एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन कर पूरे प्रकरण की गहन जांच पड़ताल करायी जाए। यदि कोई पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता इसमें संलिप्त पाया जाए तो कड़ी कार्रवाई की जाए। जिससे भ्रष्टाचार के कारण नगर विधायक के खिलाफ बना है, वह बेकार ना जाए और भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी की नीति का पूरे प्रदेश में संदेश जाए। उपेंद्र कुमार ने अनिल भास्कर, युवा कांगे्रस विधानसभा अध्यक्ष नितिन तेश्वर, प्रदेश प्रवक्ता हिमांशु बहुगुणा, रवि भटीजा, रवि बाबू शर्मा, नीरव साहू आकाश भाटी, नितिन यादव जैसे अनगिनत युवा कार्यकर्ताओं का पाटी मे हित में अधिक उपयोग करने की मांग भी की है। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।