Skip to main content

गन्ना राज्यमंत्री स्वामी यतिश्वरानन्द ने जूस पिलाकर कराया संतों का धरना समाप्त

बैरागी संतों का धरना समाप्त

हरिद्वार। बैरागी कैंप में मंदिर तोड़े जाने के विरोध में धरने पर बैठे वैष्णव अखाड़े के संतों को निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज, मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज एवं राज्यमंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने महंतों को जूस पिलाकर धरना समाप्त कराया। इस दौरान स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि मंदिरों को तोड़ा जाना बेहद दुखद है। लेकिन सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का पालन करना प्रशासन का कर्तव्य है। सुप्रीम कोर्ट से बड़ा कोई नहीं है। इसलिए इस विषय में मुख्यमंत्री के साथ वार्ता कर कोई हल निकाला जाएगा। जिससे भविष्य में बैरागी संतो को कोई असुविधा ना हो। मां मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा उन्हें आश्वासन दिया गया है कि अधिकारियों के साथ वार्ता कर बैरागी कैंप क्षेत्र का विवाद सुलझाया जाएगा। इसलिए आज बैरागी संतों का सम्मान करते हुए उनका धरना समाप्त कराया गया है। राज्य मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद महाराज ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के बाद अतिक्रमण को हटाया गया। जिसके चलते हनुमान मंदिर भी तोड़ा गया है। संतो के साथ समन्वय कर मेला प्रशासन को इस मामले को सुलझाना चाहिए और संबंधित विभाग द्वारा लीज पर भूमि आवंटित कर बैरागी संतों की समस्या का समाधान किया जाए। श्रीपंच निर्मोही अनी अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत राजेंद्र दास महाराज, श्रीपंच निर्वाणी अनी अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत धर्मदास महाराज व श्रीपंच दिगम्बर अनी अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत कृष्णदास महाराज ने कहा कि बैरागी कैंप में आदि अनादि काल से बैरागी संतों के महाकुंभ मेले पर शिविर लगते आए हैं और आगे भी लगते रहेंगे। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से हम मांग करते हैं कि बैरागी कैंप में रह रहे तीनो अनीयों के श्रीमहंतों व मंदिरों की सुरक्षा की जाए। उन्होंने राज्यमंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द, आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविन्द्रपुरी एवं डीएम सी.रविशंकर, एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस, सीओ सिटी अभय सिंह के साथ बैरागी कैंप के तोड़े गए हनुमान मंदिर और संत निवास के बारे में गहन चर्चा की गयी। इस दौरान समस्या का जल्द से जल्द समाधान के लिए संतों और अधिकारियों ने बैरागी संतों को आश्वासन दिया। इस अवसर पर श्रीमहंत रामजी दास, महंत विष्णुदास, महंत रघुवीर दास, महंत प्रहलाद दास, स्वामी रविदेव शास्त्री, महंत दिनेश दास, महंत बिहारी शरण दास, महंत प्रमोद दास, स्वामी ऋषिश्वरानन्द, महंत वैष्णव दास, महंत रामदास, महंत अरूण दास, महंत सूरज दास, महंत अंकित शरण दास, महंत प्रेमदास, महंत राजेंद्रदास, सहित सभी संत महंतों ने आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी, श्रीमहंत रविन्द्रपुरी, जिला अधिकारी व एसएसपी से समस्या का शीघ्र समाधान करने की अपील की।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।