Skip to main content

कांग्रेस कोरोना संकटकाल में एक्शन मोड में है-प्रीतम सिंह

महानगर कांग्रेस ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

हरिद्वार। पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी के शहादत दिवस पर कांग्रेस द्वारा आयोजित द्वार द्वार उपचार अभियान के अंतर्गत महानगर कांग्रेस कमेटी की और ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयेाजन किया गया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह भी ब्लड बैंक पहुंचे और कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस कोरोना संकटकाल में एक्शन मोड में हैं। केंद्र व उत्तराखण्ड की सरकार कोरोना से निपटने में पूरी तरह फेल हो चुकी हैं। जनता को राम भरोसे छोड़ दिया गया है। इस कठिन समय में निशुल्क एंबुलेंस सेवा, राशन वितरण तथा राहत केंद्र के माध्यम से दिन-रात प्रदेश की सेवा में जुटी उत्तराखंड कांग्रेस ने आपसी सहयोग, समन्वय व सद्भाव द्वारा इस समस्या के निराकरण हेतु सार्थक प्रयास करने का निर्णय लिया है। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के बलिदान दिवस की स्मृति में 19 से 25 मई तक प्रदेश व्यापी रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश महासचिव डा.संजय पालीवाल ने कहा कि आज 44 यूनिट रक्त ब्लड बैंक में दिया गया।  इसके बाद 21 मई को गरीब बस्तियों में जाकर राशन का वितरण किया जाएगा, ताकि लोगों को राहत मिल सके। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि कोरोन काल में रक्त की भारी कमी के चलते मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसको देखते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में लोग रक्तदान करने के लिए पहुंचे है। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष रामयश सिंह, प्रदेश सचिव प्रदीप चैधरी, सतपाल ब्रह्मचारी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिमला पांडे, सचिव शशी झा, ब्लॉक अध्यक्ष शुभम अग्रवाल, यशवंत सैनी, रवि कश्यप, शैलेंद्र सिंह एडवोकेट, गुलबीर सिंह, महेश प्रताप राणा, अशोक उपाध्याय, अशोक शर्मा, प्रदीप अग्रवाल, डा.दिनेश पुंडीर, अमन गर्ग, राजीव भार्गव, सपना सिंह, नीलम शर्मा, रवीश भटीजा, सुरेंद्र सैनी, नावेज अंसारी, सुनील सिंह, आशीष भारद्वाज, जतिन हांडा, दीपक कोरी, अनंत पांडे आदि ने शिविर में अपना पूर्ण रूप से योगदान दिया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।