Skip to main content

प्रकृति संरक्षण का संकल्प लें सभी देशवासी-महंत निर्मलदास

 

हरिद्वार। श्री साधु गरीबदासीय सेवा आश्रम ट्रस्ट में कोरोना महामारी की समाप्ति हेतु भगवान शिव का अभिषेक किया गया और विश्व कल्याण की कामना की गई। इस दौरान श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन की फेरूपुर शाखा के कारोबारी महंत निर्मल दास महाराज ने कहा कि देवों के देव महादेव भगवान शिव सृष्टि के सर्वशक्तिमान देव है जो अपने भक्तों का संरक्षण कर उन्हें दीर्घायु प्रदान करते हैं। वर्तमान में पूरा विश्व कोरोना महामारी से त्रस्त है। ऐसे में धार्मिक अनुष्ठान एवं पूजा अर्चना ही व्यक्ति को इस महामारी से निजात दिला सकते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा और पतित पावनी मां गंगा के आशीर्वाद से कोरोना महामारी जल्द ही संपूर्ण विश्व से समाप्त होगी और पूरे विश्व में खुशहाली लौटेगी। युवा भारत साधु समाज के महामंत्री स्वामी रवि देव शास्त्री महाराज ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठानों से देश में नई ऊर्जा का संचार होता है। विश्व कल्याण के लिए किया गया अनुष्ठान अवश्य ही देश हित में साबित होगा। भगवान भोलेनाथ प्रत्येक व्यक्ति के हृदय में विराजमान है और सूक्ष्म आराधना से ही प्रसन्न होकर व्यक्ति को मनवांछित फल प्रदान करने वाले हैं। सच्चे मन से की गई भगवान शिव की आराधना सुख समृद्धि प्रदान करती है। कोरोना काल में भगवान शिव की अनुकंपा जिस व्यक्ति पर हो जाए उसके समस्त कष्ट दूर हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों से छेड़छाड़ और विज्ञान का अत्याधुनिक प्रयोग प्राकृतिक आपदाओं को निमंत्रण देता है। विश्व भर के संपूर्ण लोगों को प्रकृति का सम्मान करते हुए पेड़ पौधे अवश्य लगाने चाहिए, जो हमें प्राणवायु ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। स्वामी हरिहरानंद महाराज ने कहा कि कोरोना समाप्ति एवं विश्व कल्याण के लिए आयोजित किया गया भगवान शिव का अभिषेक हर कष्ट से समस्त भारतवासियों की रक्षा करेगा। उन्होंने कहा कि आज प्रत्येक व्यक्ति को अपने भविष्य के बारे में सोचते हुए प्राकृतिक संसाधनों से छेड़छाड़ करना बंद करना चाहिए और अधिक से अधिक मात्रा में पेड़ पौधे लगाने चाहिए। आज पूरा विश्व ऑक्सीजन की कमी के कारण भारी संकट से जूझ रहा है। इसको देखते हुए केंद्र सरकार एवं राज्य सरकारों को वृद्ध स्तर पर पौधारोपण के लिए सभी को जागरूक करना चाहिए। प्रकृति मनुष्य के लिए अमूल्य वरदान है। जिस का संरक्षण करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। जल एवं वायु की रक्षा मे ही प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा निहित है। इसलिए समय रहते सभी को प्राकृतिक संरक्षण में अधिक से अधिक योगदान देना चाहिए। इस दौरान महंत दिनेशदास, डा.पदम प्रसाद सुवेदी, महंत श्रवण मुनि, महंत सुतीक्षण मुनि, समाजसेवी संजय वर्मा उपस्थित रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।