Skip to main content

संतों के संरक्षण में ही समाज और राष्ट्र का कल्याण हो सकता है-गणेश जोशी

 कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का निरंजनी अखाड़ा में संतों ने किया सम्मान 

हरिद्वार। उत्तराखंड के सैनिक कल्याण और औद्योगिक विकास मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष और श्री निरंजनी अखाड़ा के सचिव श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज मानवता के महान संरक्षक है। उन्होंने कोरोना काल में जिस तरह गरीबों और मरीजों के कल्याण के लिए दिल खोलकर दान दिया वह अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि संतों के संरक्षण में ही समाज और राष्ट्र का कल्याण हो सकता है। श्री महंत रवींद्र पुरी जैसे महान संत इस अवधारणा के प्रतीक हैं। गणेश जोशी हरिद्वार प्रवास के दौरान गुरुवार की शाम निरंजनी अखाड़े में पहुंचे और श्री महंत रवींद्र पुरी तथा श्री महंत राम रतन गिरी महाराज से आशीर्वाद लिया। संतो ने उन्हें  मां मनसा देवी की लाल चुनरी बनाकर सम्मानित किया । कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने 3 दिन पहले श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज द्वारा मुख्यमंत्री को कोरोना से निपटने के लिए 50 लाख रुपए का चेक दिए जाने की मुक्त कंठ से सराहना की । साथ ही उनके द्वारा जनहित में एंबुलेंस चलाने राशन बांटने लंगर चलाने जैसे जनकल्याण के कार्यों तथा सरकार को भविष्य में भी मदद करने का आश्वासन दिए जाने पर उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि मां मनसा देवी और संतों में उनकी अगाध श्रद्धा है वे जब भी हरिद्वार आते हैं संतों का आशीर्वाद लेकर ही लौटते हैं। उन्होंने कोरोना से निपटने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से किए जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। कहा कि दवाइयां ऑक्सीजन अस्पताल में समुचित संसाधन आदि उपलब्ध कराने के लिए सरकार पूरी तरह प्रयासरत है। अखाड़े में पहुंचने पर श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज ने उन्हें उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया तथा कोरोना से प्रदेश को मुक्ति मिले इसके लिए कामना भी की। श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि अखाड़े की ओर से कोरोना से निपटने के लिए सरकार और प्रशासन को हर संभव मदद दी जाएगी। जरूरत पड़ी तो अखाड़े के आश्रम और कॉलेज भी कोविड सेंटर बनाने के लिए दिया जाएगा। इसके लिए भी कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महाराज श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज का आभार जताया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।