हरिद्वार। जगजीतपुर पीठ बाजार स्थित बालाजी शनिदेव मंदिर का स्थापना दिवस सूक्ष्म रूप से पूरे विधि विधान द्वारा मनाया गया। प्रशासन की कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए सीमित संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। मंदिर संचालक अनिल मिश्रा ने बताया कि स्थापना दिवस पर भगवान बालाजी और शनिदेव का अभिषेक किया गया। जिसके उपरांत 56 भोग लगाए और हवन करके प्रसाद वितरित किया गया। उन्होंने बताया कि विश्व कल्याण और कोरोना महामारी को दूर करने के लिए भी प्रार्थना की गई। देश में कोरोना महामारी से लाखो लोगो की मृत्यु हो गई। उनकी आत्मा की शांति के लिए भी हवन में आहुति दी गई। उन्होंने कहा कि इस समय सभी स्वयं को बचाकर एक दूसरे की मदद करें। अनावश्यक घर से बाहर नहीं निकले। इस अवसर पर डा.रमेश कुमार मिश्रा, राजकुमार गंगाशरण, शशि मिश्रा, गोविंद अधिकारी, विमल सैनी, चैतन्य मिश्रा, धर्मेंद्र मिश्रा, राजा, शुभम, कुलदीप, अशोक मिश्रा, पंडित गिरीश, पंकज जोशी आदि उपस्थित रहे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment