हरिद्वार। भाजपा द्वारा चलाए जा रहे ‘‘सेवा ही संगठन‘‘ अभियान के निमित्त आज हरिद्वार स्थित ग्राम दौलतपुर,शिव मंदिर वाली गली, प्रजापति बस्ती में 18 परिवारों को राशन किट वितरित की गई। भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी ने बताया की ग्राम दौलतपुर निवासी निर्मल कुमार प्रजापति 7500709293 ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को दूरभाष के माध्यम से कंट्रोल रूम पर सूचना दी थी। उनका मोहल्ला कंटेनमेंट जोन में है और 18 परिवार ऐसे हैं जिनकी 2 दिन से पूर्णतः आवाजाही बंद है और उन्हें सूखे राशन की तत्काल आवश्यकता है। इस पर उन्होंने भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी को निर्देशित किया और क्वांइटाइन इन सभी 18 परिवारों को अट्ठारह राशन किट वितरित करने के निर्देश दिए। भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी ने बताया कि यह अभियान लगातार आगे भी जारी रहेगा
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment