Skip to main content

चीनी मिलों में लगेंगे मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन प्लांट-स्वामी यतीश्वरानंद

 

हरिद्वार। कोरोना महामारी के संकट में ऑक्सीजन की सबसे ज्यादा मांग है और कई मरीज व हॉस्पिटल ऑक्सीजन की किल्लत से जूझ रहे हैं। ऐसे में गन्ना मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद की पहल राहत देने वाली है। प्रदेश की चीनी मिलो में ऑक्सीजन उत्पादन की संभावनाओं को देखते हुए उन्होंने विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया था कि जिस प्रकार महाराष्ट्र के उस्मानाबाद की शुगर मिल में ऑक्सीजन प्लांट चल कर रहा है। उसी प्रकार प्रदेश की चीनी मिलों में भी ऑक्सीजन प्लांट की संभावनाओं को तलाश कर तत्काल काम किया शुरू किया जाए। इसके लिए उन्होंने गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग सचिव चंद्रेश कुमार को पत्र लिखकर कार्यवाही को निर्देशित किया। स्वामी यतीस्वरानंद द्वारा महाराष्ट्र के उस्मानाबाद की धाराशिव चीनी मिल प्रबंधन से दूरभाष पर वार्ता कर पूरी जानकारी ली गयी। मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने उत्तर प्रदेश की चीनी मिलों के बारे में भी जानकारी जुटाई तो संज्ञान में आया कि वहां भी दर्जन भर चीनी मिलो में ऑक्सीजन प्लांट लगाया जा रहा है। इस संबंध में उन्होंने उत्तर प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा से वार्ता की और जानकारी ली। जिससे पता चला कि एथेनॉल का उत्पादन कर रही चीनी मिलों में ऑक्सीजन प्लांट आसानी से लगाया जा सकता है। इसके लिए उन्होंने विभाग को तेजी से काम करने के निर्देश दिए। नतीजन अब हरिद्वार जनपद की दो चीनी मिल जो पहले से ही एथेनॉल का उत्पादन कर रही थी। उन्होंने मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन उत्पादन के लिए सहमति जताई है और लक्सर शुगर मिल व उत्तम शुगर मिल ने ऑक्सीजन प्लांट लगाने की पहल कर दी है। जल्द ही दोनों शुगर मिलों में ऑक्सीजन प्लांट का काम शुरू होगा। इससे प्रदेश को कोरोना महामारी के संकट में बड़ी राहत मदद मिलेगी। आमजन को भी ऑक्सीजन आसानी से सुलभ होगी। मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द ने बताया कि दोनों शुगर मिलों में ऑक्सीजन प्लांट शुरू होने पर बड़ी मात्रा में ऑक्सीजन का उत्पादन होगा। जिससे राज्य को ऑक्सीजन की आपूर्ति होगी। उन्होंने बताया कि सार्वजनिक व सहकारी क्षेत्र की चीनी मिलों में भी ऑक्सीजन प्लांट लगाने की संभावनाओं पर काम चल रहा है।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...