Skip to main content

स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाया जाएगा योगी आदित्यनाथ का जन्म दिवस

हरिद्वार। विश्व हिंदू महासंघ उत्तराखंड इकाई द्वारा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का जन्म उत्सव हिंदू स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। विश्व हिंदू महासंघ की श्री अवधूत मंडल आश्रम में संपन्न हुई बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  के जन्म दिवस पर साप्ताहिक कार्यक्रम आयोजित करने की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में तय किया गया कि विश्व हिन्दू महासंघ के राष्ट्रीय व अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर 4 जून से 10 जून तक जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक 4 जून  को बधाइयां ,5 जून को दीपोत्सव, वृक्षारोपण ,भजन संध्या, 6 जून को दीन दुखियों की सेवा, योग कार्य, 7 जून को रुद्राभिषेक, ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप, 8 जून को गोसेवा, हनुमान चालीसा का पाठ, 9 जून को वेबीनार, हिंदुत्व राष्ट्रीयता का पर्याय तथा 10 जून को यज्ञ, हवन तथा संत सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष डा.विशाल गर्ग, प्रदेश महामंत्री दीपक भारद्वाज, धर्माचार्य प्रकोष्ठ के संभाग प्रभारी महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानन्द महाराज, जिला अध्यक्ष रविकांत शर्मा, जिला महामंत्री अमित कोशिक, जिला मंत्री अमित शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुनील शर्मा, ज्वालापुर नगर अध्यक्ष विजय गर्ग, मीडिया प्रभारी संजय बंसल, प्रदेश मंत्री डा.कपिल शर्मा, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद कुमार कपूर आदि मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।