Skip to main content

लोगों को भरमाने के लिए सरकार की ओर से षड्यंत्र किया जा रहा-दिनेश वालिया

 

हरिद्वार। किसान कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष दिनेश वालिया ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने देश को बर्बादी के कगार पर धकेल दिया है। देश के 50 फीसदी आबादी कंगाली के दौर से गुजर रही हैं। सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के चलते लोगों का जीवन यापन मुश्किल हो गया है। ऐसे में लोगों का भाजपा से मोह भंग होने लगा है। लोगों को भरमाने के लिए सरकार की ओर से षड्यंत्र किया जा रहा है। दिनेश वालिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बंगाल की हार से बौखला कर अपनी नाकामी को छुपाने के लिए नौटंकी कर रही है। उन्होंने कहा कि जिन जिन प्रदेशों में भी भाजपा हार का मुंह देखती है, भाजपा के नेता और कार्यकर्ता वहां अराजकता और गुंडागर्दी पर उतर जाते हैं। आज पूरे देश और प्रदेश की जनता हताश और निराश है। सरकार और सरकार के नुमाइंदे कहीं दूर दूर तक नहीं दिखाई दे रहे हैं। जनप्रतिनिधि अपनी विधायक और सांसद निधियों सर कुंडली जमाए बैठे हैं। जबकि इस महामारी में पूरा विकास का पैसा ऑक्सीजन दवाई स्वास्थ्य सेवा पर खर्च होने चाहिए था। पूरा देश और प्रदेश इस वैश्विक महामारी से त्राहिमाम त्राहिमाम कर रहा है। भाजपा के लोग शांति शांति के आडंबर कर लोगों का ध्यान भटकाने में लगे हैं। शासन प्रशासन नाम की कोई चीज नहीं दिखाई दे रही है। सही मायने में वर्तमान समय में देश को फौजी शासन की जरूरत है। भारतीय जनता पार्टी ने कभी भी विकास की राजनीति नहीं की है। भाजपा ने राम मंदिर के नाम पर करोड़ों रुपए एकत्रित कर पूरे देश में विगत 7 वर्षों में लगभग 400 हाईटेक कार्यालय बनाये। कुछ निर्माणाधीन है। भाजपा ने देश के विभिन्न असंगठित क्षेत्र को बर्बाद कर देश की 50 प्रतिशत से ज्यादा आबादी को आर्थिक तंगी के कागार पर खड़ा कर दिया।  पूरे देश को मुट्ठी भर पूंजीपतियों के हवाले कर दिया है। आज सरकार देशभर में कोरोना बीमारी से ग्रस्त लोगों और इस बीमारी से मरने वालों के आंकड़े भी छुपा रही है।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।