Skip to main content

श्री राम प्रकाश मेमोरियल हॉस्पिटल को मंच ने उपलब्ध कराई सेवा सामग्री

 

हरिद्वार, 28 मई। शहर की प्रमुख सामाजिक संस्था हरिद्वार नागरिक मंच के पदाधिकारियों ने संस्था की ओर से चलाए जा रहे सेवा अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को श्री स्वामी विवेकानंद चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित रामप्रकाश मेमोरियल चैरिटेबल अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों की मदद के लिए सेवा सामग्री उपलब्ध कराई। जिसमें बड़ी संख्या में मास्क, सैनिटाइजर, बेडशीट और कंबल आदि सामग्री के साथ साथ यथार्थ गीता की पुस्तकें भी शामिल हैं। संस्था के पदाधिकारियों ने सभी सामान अस्पताल के निदेशक डॉक्टर अश्वनी कंसल को उपलब्ध कराया। संस्था के सेवा भाव की सराहना करते हुए डा.अश्वनी कंसल ने कहा कि हरिद्वार नागरिक मंच का यह प्रयास बेहद सराहनीय है। उन्होंने कहा कि महामारी के इस दौर में सामाजिक संस्थाओं की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। एक दूसरे का साथ देकर ही कोरोना काल जैसी विकट स्थिति पर विजय पा सकते हैं। इसके लिए उन्होंने संस्था के पदाधिकारियों को साधुवाद दिया। हरिद्वार नागरिक मंच के संस्थापक अध्यक्ष सतीश कुमार जैन ने कहा कि संस्था भविष्य में भी अपना सेवा अभियान लगातार जारी रखेगी। मंच के अध्यक्ष जगदीश लाल पाहवा ने राम प्रकाश मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट हॉस्पिटल के चिकित्सकों द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की सराहना करते हुए हर संभव सहयोग देने आश्वासन दिया। संस्था के संरक्षक अविनाश चंद्र ओहरी तथा उपाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने कहा कि शहर में स्वास्थ्य सेवाओं को और ज्यादा मजबूत किए जाने की जरूरत है। रामप्रकाश मेमोरियल चैरिटेबल अस्पताल के चिकित्सकों ने अपनी बेहतर सेवाओं से शहर की जरूरतों को काफी हद तक पूरा किया है। हरिद्वार नागरिक मंच के महामंत्री राजेश शर्मा ने कहा कि संस्था का सेवा अभियान अनवरत जारी है। संकट की इस घड़ी में संस्था सभी लोगों के साथ हर कदम पर खड़ी है। इस दौरान समाजसेवी डा.महेंद्र आहूजा, सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी विमल गर्ग, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद शर्मा, जाने-माने चिकित्सक डा.संजय शाह, डा.जितेंद्र गुप्ता और निधि धीमान सहित अस्पताल के चिकित्सक और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने हरिद्वार नागरिक मंच के प्रयासों की सराहना की।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।