Skip to main content

पूर्व प्रधानमंत्री स्व.चैधरी चरण सिंह की पुण्यतिथी पर यज्ञ का आयोजन

 

हरिद्वार। किसान नेता पूर्व प्रधानमंत्री स्व.चैधरी चरणसिंह की 34वीं पुण्यतिथि पर इन्द्रलोक सामुदायिक केंद्र में यज्ञ किया गया। चैधरी देवपाल राठी द्वारा संपन्न कराए गए यज्ञ में प्रभात कौशिक व जोबिन्दरपाल आर्य मुख्य यज्ञमान रहे। यज्ञ के उपरांत गोष्ठी में चैधरी चरणसिंह को स्मरण करते हुए चैधरी देवपाल सिंह राठी ने कहा कि किसानों के मसीहा चैधरी चरण सिंह ने जीवन भर कभी किसी गलत बात का समर्थन नही किया। वीके त्रिपाठी ने कहा कि चैधरी साहब बहुत ईमानदार व अपनी बात पर अटल रहने वाले व्यक्ति थे। जब यूपी में पटवारियों की हड़ताल हुई तो चैधरी साहब ने उन्हें समझाने की बेहद कोशिश की कि आप काम पर वापस आये। लेकिन जब पटवारियों ने बिना वेतन बढ़े काम पर लौटने को मना कर दिया तो चैधरी चरण सिंह ने उनके बस्ते जमा कराकर सभी को नौकरी से बाहर कर दिया तथा नई भर्ती कर कानून में संशोधन करते हुए पटवारी की जगह लेखपाल का पद सृजित कर उनका ट्रान्सफर निश्चित किया। नरेश बलियान ने कहा कि किसी थाने की लगातार शिकायत आ रही थी तो चैधरी साहब रात में अपनी भैस चोरी की रिपोर्ट लिखाने सभी को पीछे खड़ा कर अकेले पहुँच गए। उनके मैले कपड़े देख कर उनकी रिपोर्ट नही लिखी गयी। फिर दिवान ने कहा कि कुछ भेट दें तो रिपोर्ट लिखी जाएगी। चैधरी साहब ने कहा कि पहले रिपोर्ट लिखो तब पैसे दूँगा। जब दीवान ने भैस चोरी की रिपोर्ट लिख कर उस पर अंगूठा (हस्ताक्षर )लगाने को कहा तो उन्होंने अपनी जेब से मोहर निकाल कर उस रिपोर्ट पर लगाई तो ये देखकर वो हैरान रह गए कि ये तो चैधरी चरणसिंह हैं। उंन्होने तुरन्त पूरा थाना सस्पेंड कर दिया। ईमानदारी की मिसाल चैधरी चरणसिंह हमेशा जमीन से जुड़े रहे। इस अवसर पर चै.देवपाल सिंह राठी, रवीश राजपूत, जोबिन्दर पाल आर्य, मुख्तयार सिंह, पंकज चैहान, नरेंद्र सिंह तेवतिया, हेमन्त मलिक, प्रभात कौशिक, विजय पाल सिह, सुदेश चैधरी, कुशल वीर सिंह, मनोज कुमार, उर्मिला देवी, योगेन्द्र पाल राणा, नरेश बलियान, मनवीर सिंह सिरोही, अरविंद सैनी, हरपाल सिंह, नीरज कुमार, नरेंद्र मालिक, निरंकार सिंह, सिकन्दर सिंह, रकम सिंह, अभय गुप्ता, राहुल चैधरी, वीके त्रिपाठी सम्मलित रहे। गोष्ठी का संचालन सुदेश चैधरी ने किया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।