Skip to main content

मेयर पति बौखला रहे हैं कि वह इस जमीन को खुर्द-बुर्द करना चाहते थे-विकास तिवारी

 मेयर पति पर लगाया जनता को गुमराह करने का आरोप

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री विकास तिवारी ने प्रैस को जारी बयान में कहा है कि जगजीतपुर स्थित स्लेजफार्म की जो भूमि सर्वसम्मति से भाजपा पार्षद दल के द्वारा भारत सरकार को दी गई है। वह अब भारत सरकार की हो चुकी है। यह जमीन भारत सरकार को मेडिकल कॉलेज निर्माण हेतु दी गई है। लेकिन मेयर पति अशोक शर्मा द्वारा हरिद्वार की जनता को गुमराह कर ऐसे विपत्ति काल में भी मात्र राजनीति की जा रही है जो निंदनीय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता पहले यह बताएं कि 60 साल उनकी भी सरकार इस देश में रही है। क्या एक भी मेडिकल कॉलेज हरिद्वार को मिला। अब अगर मिल गया है तो इसका विरोध क्यों किया जा रहा है। किसी भी मेडिकल कॉलेज को बनने में 2 से ढाई साल का समय लगता है। जिसमें हरिद्वार सहित आसपास के सैकड़ों युवाओं को मेडिकल की शिक्षा प्राप्त होगी और क्षेत्र का भी सर्वांगीण विकास होगा। मेयर पति अशोक शर्मा इसलिए बौखला रहे हैं कि वह इस जमीन को खुर्द-बुर्द करना चाहते थे। जबकि यह जमीन अब भारत सरकार को हस्तांतरित हो चुकी है और शीघ्र ही इस पर मेडिकल कॉलेज बनेगा। उन्होंने कहा कि अच्छा होता इस विपत्ति काल में वह अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करते। आज पूरा शहर गंदगी से अटा पड़ा है। स्ट्रीट लाइटें बंद है। लेकिन वह पिछले 3 साल से केवल भाजपा और उनके नेताओं पर आरोप लगाकर अपने दायित्वों से विमुख हैं। जिसकी असलियत हरिद्वार की जनता जान चुकी है। स्लेज फार्म की भूमि को खुद बुर्द करने के उनके मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे। विकास तिवारी ने कहा कि आज पूरी दुनिया मानवता की रक्षा के लिए कोरोना से लड़ रही है और कांग्रेस केवल राजनीति के लिए जनता से लड़ रही है। सरकार लगातार स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ा रही है। अस्पतालों में बड़ी संख्या में मरीज भर्ती हैं और उन्हें उपचार भी दिया जा रहा है। इस दौर में कांग्रेसी और उनके नेताओं को नकारात्मक राजनीति छोड़ कर संक्रमितो की मदद को आगे आना चाहिए। राजनीति करने का वक्त उन्हें आगे भी मिल जाएगा। लेकिन वर्तमान समय दलगत राजनीति का नहीं है। दूसरी और मेयर पति अशोक शर्मा ने कहा है कि उन्होंने कभी मेडिकल कालेज बनाने का विरोध नहीं किया। पिछले वर्ष कोरोना महामारी की भारत में शुरूआत होने पर मेडिकल कालेज के लिए नगर निगम द्वारा दी गयी जमीन पर हरिद्वार विधायक मदन कौशिक द्वारा डेढ माह के अंदर फैब्रीकेटेड कोविड अस्पताल बनाने की घोषणा की गयी थी। लेकिन एक वर्ष से अधिक समय बीतने के बावजूद आज तक अस्पताल नहीं बना। यदि कोविड अस्पताल बन गया होता तो जनता को इलाज में मदद मिलती। वे लगातार कोविड अस्पताल निर्माण की मांग कर रहे हैं। मेडिकल कालेज का उन्होंने आज तक कोई विरोध नहीं किया। यदि भाजपा जिला महामंत्री के पास मेडिकल कालेज बनाए जाने के विरोध का कोई प्रमाण है तो उसे सार्वजनिक करें। अशोक शर्मा ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में जनता को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में भाजपा सरकार व विधायक की विफलता को छिपाने के लिए उन पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। लेकिन जनता समझदार है और सच्चाई जानती है। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।