Skip to main content

भाजपा महासचिव सह प्रदेश प्रभारी ने सेवा ही संगठन अभियान के तहत बांटे राशन किट

हरिद्वार। सेवा ही संगठन अभियान के तहत मोदी सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तराखंड के प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने हरिद्वार विधानसभा के मध्य हरिद्वार मंडल में 100 परिवारों को राशन किट का वितरण किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कि कोरोना काल में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पूरे देश में सेवा कार्य में जुटे हुए हैं। सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ नेताओं को दो-दो गांव में जाकर सेवा कार्य का लक्ष्य दिया गया है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को पूरे देश में 50 हजार यूनिट से ज्यादा रक्त शिविरों के माध्यम से एकत्र करने का लक्ष्य दिया गया है। जिसे पूरा करने में कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। पार्टी के अन्य नेता भी राशन किट, मास्क, सैनेटाइजर वितरण जैसे सेवा के कार्य में लगे हुए हैं। इस विपदा की घड़ी में पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को सेवा भाव के साथ जनता की संभव मदद करने के निर्देश दिए गए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि सेवा पार्टी का मूल मंत्र है। जिसके तहत हरिद्वार में कई स्थानों पर सेवा के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास जैसे सूत्र को आत्मसात कर पार्टी कार्यकर्ता लगातार लोगों के बीच जा रहे हैं। महिला मोर्चा कार्यकर्ता भी घर-घर जाकर जरूरतमंदों की मदद कर रही हैं। लेकिन बड़ा दुखद है कि कांग्रेस इस दौर में भी राजनीति कर रही है और इस भीषण महामारी में भी राजनीतिक अवसर तलाश रही है। उन्होंने कहा कि यह समय लोगों की जान बचाने का है। अगर लोगों की जान बचाई जाए यह प्राथमिकता होनी चाहिए। कार्यक्रम संयोजक भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष चंद्र, जिला अध्यक्ष डा.जयपाल सिंह चैहान, पूर्व जिला अध्यक्ष ठाकुर सुशील चैहान, जिला महामंत्री विकास तिवारी, मंडल अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा, मयंक गुप्ता, वीरेंद्र तिवारी, तरुण नय्यर, दिनेश पांडेय, चन्द्रकान्त पांडेय, रवि जैसल, शेखर कुर्ल, पार्षद राजेश शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके अलावा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने मध्य हरिद्वार मण्डल अध्यक्ष एडवोकेट राजकुमार के आवास पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ टीवी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक, जिला महामंत्री विकास तिवारी, संजीव बाली, पार्षद राजेश शर्मा, गुलशन शर्मा, सनी शर्मा, महिला मोर्चा वार्ड अध्यक्ष किरण, वार्ड महामंत्री हीरा लाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।