हरिद्वार। राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चैधरी अजीत सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए जाट महासभा ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मां गंगा से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। जाट महासभा के अध्यक्ष चैधरी देवपाल सिंह राठी ने कहा कि चैधरी अजीत सिंह के निधन को भारतीय राजनीति को अपूर्णीण क्षति हुई है। जिसे कभी पूरा नहीं किया जा सकेगा। चैधरी अजीत सिंह बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। सक्रिय राजनीति में आने से पहले उन्होंने 17 वर्ष तक अमेरिका में आईबीएम कंपनी में कार्य किया। आईबीएम कंपनी में कार्य करने वाले वे पहले भारतीय थे। चैधरी चरणसिंह की मृत्यु के बाद उनकी विरासत सभालने के लिए वे राजनीति में आये और सात बार सांसद व एक बार राज्यसभा सदस्य रहने के साथ विभिन्न सरकारों में कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली। किसान नेता के रूप में किसानों, मजदूरों, बुनकरों के उत्थान व विकास में भी चैधरी अजीत सिंह का अहम योगदान रहा। आप किसनो के बड़े नेता थे आपने अपने कार्यकाल में अनेको कार्य किसानों, मजदूरों, बुनकरों के लिए किए। उनके निधन से भारतीय राजनीति में उत्पन्न हुई शून्यता को भरा नही जा सकता। देश ने एक चिंतक, विचारक,किसान नेता को खो दिया है।
हरिद्वार । राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चैधरी अजीत सिंह के आकस्मिक निधन से किसानों में शोक की लहर दौड़ गई, इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष विजय कुमार शास्त्री ने कहाँ कि आज एक किसान नेता का अंत हो गया, भाकियू संस्थापक चैधरी महेंद्र सिंह टिकैत जी के साथ अजीत सिंह जी ने कंधे से कंधा मिलाकर किसानों की लड़ाई लड़ी, चैधरी साहब का हरिद्वार के किसानों से विशेष प्यार रहा है, वह चाहते थे की हरिद्वार में लोकदल के विधायक का होना अति आवश्यक है जो किसानों की लड़ाई लड़ सके, चैधरी साहब कई बार गुरुकुल नारसन कॉलेज में आए हैं और हरिद्वार के किसानों से दिल्ली में मुलाकात होती थी, तो कहते थे कि किसानों को उनकी फसलों का लागत मूल्य मिलना चाहिए वह जब भी सरकार में रहते थे किसानों के लिए कुछ ना कुछ किया करते थे चैधरी महेंद्र सिंह टिकैत जी के बाद आज किसानों ने चैधरी अजीत सिंह को खो दिया है उनकी याद हमेशा किसानों के मजदूरों के दिलों में रहेगी इस दुख की घड़ी में चैधरी साहब के परिवार के साथ भारतीय किसान यूनियन टिकैत हरिद्वार की संवेदनाएं साथ हैं ईश्वर उनके परिवार को यह दुख सहन करने की क्षमता प्रदान करें,
Comments
Post a Comment