Skip to main content

कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री नेता प्रतिपक्ष डाॅ0इन्दिरा हदृयेश के निधन पर कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्वांजलि

 हरिद्वार। वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के आकस्मिक निधन पर दुख व्यक्त करते हुए महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए जयराम पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि इंदिरा हृदयेश के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा कि इंदिरा हृदयेश ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर राज्य के विकास में अपना योगदान दिया। महिला शक्ति के रूप में अनेकों समस्याओं को समय समय पर उठाती रही। महिलाओं के सम्मान में उनका योगदान अनुकरणीय रहा। राज्य के लिए उनका आकस्मिक निधन ऐसी क्षति है, जिसकी पूर्ति नहीं की जा सकती। गंगा मैया उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दे। प्रदेश महासचिव डा.संजय पालीवाल व महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि इंदिरा हृदयेश का अचानक निधन होने से कांग्रेस को जो अपूर्णीय क्षति हुई है। उसकी भरपाई मुमकिन नहीं है। मेयर अनिता शर्मा व पूर्व विधायक अंबरीष कुमार कार्यकर्ताओं व जनता के बीच बेहद लोकप्रिय इंदिरा हृदयेश एक तेज तर्रात तथा तुरंत निर्णय लेने वाली नेता थी। उनके निधन से प्रत्येक कार्यकर्ता को बहुत दुख पहुंचा है। उनके निधन से कांग्रेस पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुई है। विधानसभा में जनता की समस्याओं को उठाने वाली बुलंद आवाज हमेशा के लिए खामोश हो गयी है। पूर्व विधायक रामयश सिंह, पूर्व नगर पालिका चेयरमैन प्रदीप चैधरी, प्रदेश सचिव नईम कुरैशी, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष विमला पांडे,पूर्व राज्यमंत्री मकबूल कुरैशी, पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, स्वामी ऋषिश्वरानन्द महाराज, महेश प्रताप राणा, चै.बलजीत सिंह, श्रमिक नेता मुरली मनोहर, राजवीर सिंह, बलराम राठौड़, विकास सिंह, रवि बहादुर, नितिन तेश्वर, यशवंत सैनी, रवि कश्यप, शैलेंद्र सिंह, शुभम अग्रवाल, चै.गुलबीर सिंह आदि ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।