Skip to main content

केवल पेड़ लगाना ही नही उसका संरक्षण भी आवश्यक: प्रो0 रूपकिशोर शास्त्री

 हरिद्वार। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर तीर्थनगरी में विभिन्न संस्थाओं,प्रशासनिक अधिकारियों,शैक्षिक संस्थाओं में वृक्षारोपण कर पर्यावरण के संरक्षण का संकल्प दोहराया गया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर वक्ताओं ने पर्यावरण संतुलन के लिए वृक्षारोपण को जरूरी बताते हुए कहा कि केवल पेड़ लगाना ही नही उसका संरक्षण भी आवश्यक है। इसी क्रम में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय परिसर में कुलपति प्रो. रूपकिशोर शास्त्री ने कदम, कपूर और अर्जुन के पेड़ लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रो. रूपकिशोर शास्त्री ने कहा कि वेदों में वृक्षों की महत्ता विशेष है। औषधीय पौधों का वर्णन अथर्ववेद में दिया गया है वहीं आयुर्वेद में वृक्षों की विशेष महिमा का वर्णन भी मिलता है। कुलसचिव डा. सुनील कुमार ने कहा कि वर्तमान में इको रेस्टोरेशन के माध्यम से पौधों का रोपण करना अत्यंत आवश्यक है। जन्तु एवं पर्यावरण विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. डीएस मलिक ने कहा कि पर्यावरण को संतुलित एवं संरक्षण करने के लिए पौधों का रोपण करना अत्यन्त आवश्यक है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. एमआर वर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय में सतत पौधरोपण कार्यक्रम संचालित होते रहते हैं। कार्यक्रम में पूर्व कुलसचिव प्रो. दिनेश भट्ट, डा. नितिन काम्बोज, डा. संगीता मदान, डा. विनोद कुमार, डा. गगन माटा आदि शामिल रहे। दूसरी ओर भारत विकास परिषद ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर परिषद की उत्तराखंड पश्चिम प्रांत शाखा ने गोविंदपुरी पार्क में वृक्षारोपण किया। संस्था के महासचिव जे के मोंगा ने बताया की करोना महामारी ने सबको दिखा दिया है कि अगर हम वृक्ष नहीं बचाएंगे तो जीवन के लिए अत्यंत जरूरी ऑक्सीजन को भी तरस जाएंगे। संस्था के अध्यक्ष बीपी गुप्ता ने कहा कि आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संस्था के सभी सदस्यों ने तुलसी के पौधों का वितरण किया ।तुलसी हर घर में होना जरूरी है यह भारतीय संस्कृति का तो परिचायक है साथ ही इस के औषधीय गुण इसको एक अनमोल पौधा बनाते हैं। भारत विकास परिषद उत्तराखंड पश्चिम प्रांत की शाखा प्रमुख अन्नपूर्णा बदूनी रश्मि मोंगा, आशा सारस्वत प्रीत कमल,दर्शन कुमार शर्मा एससी कुकरेजा आदि मौजूद थे। पर्यावरण दिवस के अवसर पर सेवा पार्क सिडकुल में आज वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सभी उद्योगों के प्रतिनिधियों ने वृक्षारोपण किया एवं अपने विचार रखे आज बहुत से उद्योगों में इस विषय पर प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किय किया सेवा सिडकुल की तरफ से अध्यक्ष हिमेश कपूर महासचिव विकास गर्ग, ैनलंेी वालिया, मनोज मिश्रा, मुकुल चंद्र पवन शर्मा, महिंद्र आहूजा , आईसी शर्मा, राजन चैहान ,वरुण चंडोक, रवि मिश्रा के साथ से अरविंद चैहान, हिमानी  महिंद्रा से अजय वर्मा, कैप्टन दीपक ने प्रतिभाग किया। इस दौरान अतिथियों ने चंपा, कनेर नीम , अमलतास आदि के वृक्ष लगाए। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।