हरिद्वार। चंडी घाट श्मशान घाट पर मृतक के दाह संस्कार के लिए पैसे लिए जाने का मामला सामने आया है। गैंडी खाता से अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर परिजन ने मामले की शिकायत जिला अधिकारी, गन्ना मंत्री स्वामी यतिश्वरानन्द, सांसद प्रतिनिधि ओमप्रकाश जमदग्नि, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक से की है। हरिद्वार निवासी विपिन शर्मा ने प्रैस को जारी विज्ञप्ति में जानकारी देते हुए बताया है कि गैंडी खाता निवासी उनके ताऊ के बेटे राजीव कुमार भारद्वाज का हृदय गति रूकने से निधन हो गया था। रविवार को राजीव का शव अंतिम संस्कार के लिए चण्डीघाट स्थित शमशान घाट लाया गया। अंतिम क्रिया के लिए लकड़ी समेत सभी सामान परिजन साथ लेकर आए थे। अंतिम संस्कार से पूर्व जब पर्ची कटवाने के लिए काउंटर पर गए तो 2480 रूपए वसूल किए गए। पूछने पर वहां तैनात कर्मचारी ने बताया कि यह चार्ज नमामि गंगे संस्था द्वारा निर्धारित किया गया है। विपिन शर्मा ने आरोप लगाया कि दाह संस्कार के नाम पर लूट की जा रही है। यदि किसी गरीब के पास पैसे नहीं होगे तो वह शव का दाह संस्कार कैसे कर पाएगा। विपिन शर्मा ने बताया कि उन्होंने जो रसीद दी गयी है। उस पर कोटद्वार की सहकारी समिति का नाम तथा नमामि गंगे का लोगो छपा है। प्रशासन व जनप्रतिनिधियों को दाह संस्कार के नाम पर की जा रही लूट खसोट पर रोक लगानी चाहिए।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment