Skip to main content

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की माॅग बाबा रामदेव उपलब्ध कराये 35 रूपए लीटर पेट्रोल

 हरिद्वार। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कनखल स्थित दिव्य योग केंद्र के समीप सांकेतिक प्रदर्शन कर बाबा रामदेव से 35 रूपए लीटर पेट्रोल उपलब्ध कराने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने बाबा रामदेव पर झूठ बोलकर देश व युवा वर्ग को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि 2014 में बाबा रामदेव ने कहा था कि यदि नरेद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनते हैं तो 35-40 रूपए लीटर पेट्रोल मिलेगा। इसका वीडियो आज भी यूट्यूब पर उपलब्ध है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अनिल भास्कर ने कहा कि बाबा रामदेव को इस देश ने सम्मान, नाम और पैसा सब कुछ दिया। लेकिन बाबा रामदेव ने झूठ बोलकर देश के लोगो के साथ विश्वासघात किया और आज केंद्र सरकार की गलत नीतियों से जो नुकसान भारत को हो रहा है, उसमें बाबा रामदेव की भी भूमिका है। अनिल भास्कर ने कहा कि रामदेव के झूठ को घर घर बताकर लोगो को जागरूक करने का काम किया जायेगा और बताया जायेगा कि कैसे आमजन को गुमराह कर उन्हे पिछले 10 सालों में छला गया। युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता हिमांशु बहुगुणा ने कहा कि रामदेव ने उस जनता से झूठ बोला जिसने उन्हें प्यार, सम्मान और पैसा दिया। उन्होंने भगवा धारण कर झूठ बोलकर सनातनी और वैदिक संस्कृति का अपमान किया है। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव विभाष मिश्रा ने कहा कि दुख की बात है कि झूठ बोलने वाला व्यक्ति अब देश के लोगो का अपमान कर रहा है। कभी डॉक्टर्स का कभी ज्योतिषचार्य का और देश की जनता का निंरतर अपमान किया जा रहा है। टीवी न्यूज चैनल आम लोगो को गुमराह कर उन्हें बचाने का काम कर रहे है। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेन्द्र अरोड़ा, युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष नितिन तेश्वर, वरिष्ठ नेता हरद्वारी लाल, महानगर कांग्रेस के महासचिव जितेंद्र सिंह, किसान कांग्रेस के नरेश सेमवाल, बलविंदर सिंह, करण सिंह राणा, युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष अमनदीप सिंह, छात्र नेता कार्तिक शर्मा आदि शामिल रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।