हरिद्वार। कमल मिश्र- पुलिस की आवाज संस्था के संस्थापक पाल पंधारी द्वारा संचालित संस्था के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर देश में आम जन दिलो में पुलिस की सकारात्मक छवि प्रस्तुत कर रही है जिसकी पुलिस हकदार है। इस बारे में पाल पंधारी ने कहा की आज पूरे देश में पुलिसकर्मी करो ना संक्रमण काल में अपने परिवार से दूर रहकर आम जन की सेवा कर रही है पुलिस आम जन बेहतर सुविधा जैसे भोजन, दवाइयां मेडिकल व्यवस्था,ऑक्सीजन व्यवस्था अस्पताल में आम जन को भर्ती करानाध् दाह संस्कार जैसे समस्त कार्य कर रही है पुलिस की आवाज संस्था के संस्थापक द्वारा 4600 ग्रेड पे के संदर्भ में उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार को विशेष अनुरोध पत्र देकर उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल स्तर के कर्मचारियों को ग्रेड पे 20 वर्ष की सेवा में 48 00 रुपए के बदले 2800 होने के संदर्भ में पत्र प्रेषित किया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस के कॉन्स्टेबल स्तर के कर्मचारी पुलिस की मेन पावर हैं और अल्प वेतन भोगी कर्मचारी भी है अतः पुलिस की आवाज संस्था संगठन आपसे विनम्र अनुरोध करती है कि आप उत्तराखंड पुलिस के कॉन्स्टेबल स्तर के कर्मचारियों को 20 वर्ष की सेवा काल में 4600 रुपए ग्रेड पे दिए जाने की कृपा करें हमारी संस्था की आजीवन श्रेणी रहेगी।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment