हरिद्वार। पुलिस की आवाज संस्था के संस्थापक पाल पंधारी द्वारा संचालित संस्था के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर देश में जहां आम लोगों के दिलो में पुलिस की सकारात्मक छवि प्रस्तुत कर रही है जिसकी पुलिस हकदार है इस बारे में पाल पंधारी ने कहा की आज पूरे देश में पुलिसकर्मी करो ना संक्रमण काल में अपने परिवार से दूर रहकर आम जन की सेवा कर रही है पुलिस आम जन बेहतर सुविधा जैसे भोजन, दवाइयां मेडिकल व्यवस्था, ऑक्सीजन व्यवस्था अस्पताल में आम जन को भर्ती कराना दाह संस्कार जैसे समस्त कार्य कर रही है। क्योंकि पुलिस के स्कारात्मक कार्यों को जनता के सामने प्रस्तुत नहीं किया जाता है। जिसकी वास्तव में वह हकदार है। पुलिस कर्मियों की इस बलिदान को जनता के सामने लाने का प्रयास पुलिस की आवाज संस्था ने किया है। इसी संबंध में संस्था द्वारा पुलिस कर्मियों के 4600 ग्रेड पे और 20 वर्ष की सर्विस होने पर पे ग्रेड पे बड़ोत्तरी का लाभ कर्मचारियों को दिए जाने के संदर्भ में उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार को विशेष अनुरोध पत्र प्रेषित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस के कॉन्स्टेबल स्तर के कर्मचारी पुलिस की मेन पावर हैं और साथ ही अल्प वेतन भोगी कर्मचारी भी है अतः पुलिस की आवाज संस्था संगठन अनुरोध करती है कि आप उत्तराखंड पुलिस के कॉन्स्टेबल स्तर के कर्मचारियों को 20 वर्ष की सेवा काल के दौरान में 4600 रुपए ग्रेड पे दिए जाने की मांग की।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment