हरिद्वार। जनपद में कोरोना संक्रमण को लेकर हालात सुधरने लगे है। पिछले कुछ दिनों से संक्रमण की रफ्रतार भी कम होने लगी है। जनपद में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 64 नये मरीजों की पहचान की गयी। इसके साथ ही जनपद में कुल संक्रमितों की संख्या 500267 हो गयी है। शनिवार को जनपद में एक कोरोना मरीजों की मौत हुई। इसके सापेक्ष 320 कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने पर राहत मिली। पिछले कुछ दिनों से जनपद में मौजूद एक्टिव मरीजों की संख्या में भी कमी आयी है। करीब दो महीने बाद शनिवार को जनपद में 64 कोरोना मरीजों की पहचान की गयी। वही 320 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया। लेकिन जांच के लिए सैम्पल भेजने की रफ्रतार अभी भी काफी धीमी है। सीएमओ कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार शनिवार को 64 कोरोना मरीजों की पहचान के साथ ही जनपद में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 50267 हो गयी है। अभी करीब साढे पांच हजार लोगों के सैम्पल की जांच रिर्पोट का इंतजार है। शनिवार को कोविड केयर केन्द्रों से 12 तथा होम आइसोलेशन से 308 कुल 320 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। अभी भी होम आइसोलेशन में 696 कोविड मरीज उपचार करा रहे है। जनपद मे गत दिवस एक्टिव केस 1034 से घटकर 765 हो गयी है। शनिवार को 5480 लोगों के सैम्पल कोविड जांच के लिए भेजे गये है। फिलहाल अब तक 5541 व्यक्तियों के सैपल का परिणाम आने बाकी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ.एस.के.झा के अनुसार जनपद में कटेंनेमेंट जोन की संख्या 17 पर बरकरार है। शनिवार को जनपद के हरिद्वार क्षेत्र में 13, बहादराबाद क्षेत्र में 15, रूड़की में 04,नारसन में 16,भगवानपुर में 09,लक्सर में 03 तथा अन्य राज्यों के 03 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गयी। इसके अलावा शनिवार तक 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 240865 लोगों को तथा 18 से 44 वर्ष आयु के 53411 लोगों का टीकाकरण किया गया।
Comments
Post a Comment