Skip to main content

गौरव कौशिक बने राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष


 हरिद्वार। राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भृगुवंशी आशुतोष पांडे, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री व यूपी के पूर्व राज्यमंत्री डा.विनोद तिवारी एवं प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा पूजा शर्मा का हरिद्वार आगमन पर प्रदेश अध्यक्ष गौरव कौशिक ने फूलमालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भृगुवंशी आशुतोष पांडे ने कहा कि उत्तराखण्ड में कर्मठ व संगठन के प्रति ईमानदारी से कार्य करने वाले युवाओं को संगठन में सम्मिलित करने का काम किया जाएगा। ब्राह्मण समाज के हितों को ध्यान में रखकर युवजन सभा काम करेगी। संगठित होकर ही समस्याओं का निदान किया जा सकता है। सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार में ब्राह्मण समाज अपना योगदान देता चला आ रहा है। सनातन संस्कृति की रक्षा करने के लिए हमेशा ही ब्राह्मण समाज तत्परता से अपने कार्यो को अंजाम दे रहा है। उन्होंने कहा कि गाय, गंगा, गायत्री के संरक्षण संवर्द्धन को लेकर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में गौरव कौशिक को कमान सौंपी गयी है। 2022 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को ब्लाॅक स्तर तक मजबूत किया जा रहा है। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री व यूपी के पूर्व राज्यमंत्री डा.विनोद तिवारी ने कहा कि ब्राह्मण समाज के उत्पीड़न को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समाज को मजबूत बनाने के लिए उत्तराखण्ड में संगठन का विस्तार किया जा रहा है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गौरव कौशिक के नेतृत्व में ब्राह्मण समाज के सम्मान की लड़ाई लड़ी जाएगी। राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष गौरव कौशिक ने कहा कि संगठित होकर ही ब्राह्मण समाज की समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज सदैव ही राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाता चला आ रहा है। संगठन की शक्ति एकता के बल पर है। जल्द ही संगठन का विस्तार करते हुए युवा ब्राह्मण कार्यकर्ताओं को संगठन में सम्मिलित किया जाएगा। स्वागत करने वालों में कपिल शर्मा, विपिन शर्मा, आकाश शर्मा, गौरव बख्शी, करूण प्रधान आदि शामिल रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।