हरिद्वार। थाना सिडकुल पुलिस ने प्लाट की रजिस्टी के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में पति-पत्नी सहित चार लोगों के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि सिडकुल की एक कॉलोनी में प्लॉट की रजिस्ट्री कराने के नाम पर एक व्यक्ति से लाखों रुपए की धोखाधड़ी की गई। एसआईटी (भूमि) गढ़वाल परिक्षेत्र के आदेश पर सिडकुल पुलिस ने पति-पत्नी समेत चार लोगों पर धोखाधड़ी में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नीरज कुमार पुत्र आरएपी सिंह निवासी शिवालिक गंगा विहार कॉलोनी रोशनाबाद ने कहा कि रविन्द्र सिंह उर्फ बिट्टू प्रधान पुत्र मीहा सिंह निवासी चन्द्राव करनाल हरियाणा ने शिकायकर्ता के मकान पर मुलाकात की और मकान से सटा हुआ प्लाट अपना बताया। उसकी रजिस्ट्री सुनीता पत्नी सुखविंद्र निवासी डाबर कालोनी भिवानी, जिला भिवानी के नाम पर होना बताया और विश्वास दिलाया कि सुनीता और वह साथ में मिलकर भूमि का व्यवसाय (खरीद फरोख्त) करते हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि सुनीता की सास पानपोडी पत्नी जिले सिंह के साथ मेरा एक अनुबंध पत्र हुआ है। जिसमें आप से लगता भूखंड मेरे हिस्से में आया हुआ है। जिसका सौदा खुद करेगा और रजिस्ट्री सुनीता से कराएगा। बयाना के रूप में दस लाख रुपए का चेक दिया गया। जिसमें आठ लाख रुपए का चेक जो दिया गया था उसकी एवज में रविंद्र ने अपने खाते में दस लाख पचास हजार रुपए, एक लाख रुपए सुनीता के देवर जोगेन्द्र पुत्र रोहित दुहान के खाते में डलवा दिए। जब रजिस्ट्री कराने को कहा तो उन्होंने तरह-तरह की बातें बता कर लीपापोती करने लगे। आरोप लगाया कि फोन पर जो पैसे उनके माध्यम से दूसरे अकाउंट में डाले थे। उनको अपने अकाउंट में डालने की बात कही। खुद को ठगा हुआ महसूस करते हुए एसआईटी में मामले की शिकायत की गई। जिसके बाद सिडकुल पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। थाना प्रभारी एल एस बुटोला के अनुसार सुनीता पत्नी सुखविंदर सिंह, और सुखविंदर सिंह निवासीगण डाबर कालोनी भिवानी हरियाणा, रविन्द्र उर्फ बिट्टू प्रधान पुत्र मीहा सिंह निवासी चंद्रवा करनाल, हरियाणा, जोगिंदर पुत्र रोहित दुहान के खिलाफ 36.5 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment