Skip to main content

स्वामी आनंद गिरी बने युवा भारत साधु समाज के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष,संतो ने दी शुभकामनाएं

 

हरिद्वार। सनातन धर्म एवं भारतीय संस्कृति को संपूर्ण विश्व में प्रसारित कर जन जन तक पहुंचाने के लिए युवा भारत साधु समाज का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विस्तार किया गया। रेलवे रोड़ स्थित श्री साधु गरीबदासीय सेवाश्रम ट्रस्ट में चेतन ज्योति आश्रम के महंत स्वामी ऋषिश्वरानंद महाराज की अध्यक्षता में आयोजित युवा भारत साधु समाज की बैठक में सर्वसम्मति से स्वामी आनंद गिरी महाराज को युवा भारत साधु समाज का अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर सभी संत महापुरुषों ने स्वामी आनंद गिरी महाराज को फूल माला पहनाकर आशीर्वाद प्रदान किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। बैठक को संबोधित करते हुए महामंत्री स्वामी रविदेव शास्त्री महाराज ने कहा कि धर्म एवं संस्कृति के प्रचार प्रसार में संत महापुरुषों ने सदैव ही अग्रणी भूमिका निभाई है। युवा भारत साधु द्वारा समाज युवा पीढ़ी को संस्कारवान बनाकर उनमें उच्च संस्कारों को संचारित करने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही गौ सेवा एवं गंगा संरक्षण के लिए भी संत महापुरुष कटिबद्ध हैं। स्वामी आनंद गिरी महाराज एक योग्य संत हैं। जिनके सानिध्य में भारत ही नहीं अपितु पूरे विश्व में युवा भारत साधु समाज धर्म का संरक्षण एवं संवर्धन कर युवाओं को पाश्चात्य संस्कृति त्याग कर भारतीय संस्कृति अपनाने के लिए प्रेरित करेगा। महंत स्वामी ऋषिश्वरानंद महाराज ने कहा कि पाश्चात्य संस्कृकि के दुष्चक्र में फंसकर युवा पीढ़ी नशे का शिकार हो रही है। ऐसे में युवा भारत साधु समाज के युवा संत ही युवाओं को प्रेरणा देकर उनका भविष्य संवार सकते हैं। स्वामी आनंद गिरि महाराज को युवा भारत साधु समाज के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नियुक्त होने से युवा भारत साधु समाज को और बल मिलेगा। युवा भारत साधु समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत शिवानंद ने कहा कि स्वामी आनंद गिरी महाराज जैसे विद्वान संत के नेतृत्व में पूरे विश्व की युवा पीढ़ी को संस्कारवान व धर्मपरायण बनाने की युवा भारत साधु समाज की मुहिम को गति मिलेगी। युवा भारत साधु समाज के नवनियुक्त अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी आनंद गिरी महाराज ने कहा कि जो दायित्व संत समाज द्वारा उन्हें सौंपा गया है। वह उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए दुनिया के सभी देशों में युवा भारत साधु समाज की शाखाओं का गठन कर सनातन धर्म एवं भारतीय संस्कृति का प्रचार प्रसार कर संत परंपरा के माध्यम से युवाओं को धर्म के प्रति जागृत करेंगे। युवा भारत साधु समाज विश्व स्तरीय संगठन है। जो हमेशा से ही राष्ट्रहित में कार्य करता चला आ रहा है। स्वामी आनंद गिरी महाराज ने कहा कि सनातन धर्म व भारतीय संस्कृति के प्रचार प्रसार के साथ देश दुनिया में जर्जर अवस्था में पड़े प्राचीन मठ मंदिरों से अवैध कब्जे हटवाकर उनके जीर्णोद्धार के लिए भी अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान सभी संतो ने महाराणा प्रताप की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। बैठक में महंत शिवानंद, संत जगजीत सिंह, महंत कामेश्वर पुरी, स्वामी हरिहरानंद, महंत दिनेश दास, महंत राजेंद्र दास, महंत श्रवण मुनि, महंत सुमित दास, महंत रामजी दास, महंत सुतीक्षण मुनि, स्वामी कृष्णानंद, स्वामी अनंतानंद, महंत सूरज दास, समाजसेवी संजय वर्मा सहित कई संत महंत मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।