हरिद्वार। थाना कनखल पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर सिडकुल में काम करने वाली महिला कर्मचारी से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले तीन आरोपियों के खिलाफ संबधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोप है कि एक युवक ने पहले भी महिला से मारपीट की थी। कनखल पुलिस के अनुसार थानाक्षेत्र के जमालपुर कलां की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को शिकायत कर बताया कि वह सिडकुल में काम करती है। पीड़िता के अनुसार 22 अप्रैल की सुबह जब वे जमालपुर कलां में झंडा चैक पर पहुंची। तो आरोप है कि वहां पहले से ही दिनेश कुमार पुत्र मातेराम निवासी आचार्य खेड़ा थाना बिरार जिला बागपत उत्तर प्रदेश हाल निवासी लाल मन्दिर कालोनी थाना ज्वालापुर, मनीष पुत्र मातेराम और अमित पुत्र मातेराम निवासीगण आचार्य खेड़ा थाना बिरार, बागपत यूपी मौजूद थे। आरोप है कि महिला को देखते ही आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला का आरोप है कि उसे ऑटो में डालकर दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की गई। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उसे बचाया। बाद महिला ने पुलिस में शिकायत करने के बाद मुकदमा दर्ज नहीं किया। जिसके बाद महिला ने कोर्ट में अपील की। कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को कनखल पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। महिला ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2019 में भी आरोपी दिनेश कुमार ने उसके साथ मारपीट और छेड़छाड़ की थी। इंस्पेक्टर कमल कुमार लुंठी के अनुसार मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment