हरिद्वार। प्रदेश व्यापार मण्डल की ओर से अध्यक्ष द्वारा निष्कासित किये जाने के मामले में मुकेश भार्गव और मनोज सिंघल ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चैधरी ने हाल ही में उन्हें संरक्षक मंडल से निष्कासित करने की जानकारी दी। जबकि वह संरक्षक का पद छह माह पहले ही प्रदेश अध्यक्ष के निजी हितों को देखते हुए छोड़ चुके थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष को संरक्षकों को निष्कासित करने का अधिकार नहीं होता है। संरक्षक मंडल के सदस्यों के पास ही प्रदेश और जिले के पदाधिकारियों को नियुक्त और पद से कार्यमुक्त करने का अधिकार होता है। जारी बयान में मुकेश भार्गव और मनोज सिंघल ने आरोप लगाया कि अपने निजी स्वार्थों के लिए बनाए गए प्रदेश व्यापार मंडल के स्वयंभू नेता अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा को पूरा करने एवं अपने निजी हितों को आम व्यापारियों पर थोपने का काम कर रहे हैं। उनको रोकने के लिए संरक्षक मंडल के सदस्यों ने लगातार चेतावनी दी। लेकिन उसके बाद भी वह अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के लिए पद का दुरुपयोग कर रहे थे। प्रदेश में संगठन का विस्तार न कर सिर्फ जिला हरिद्वार से ही सारे कार्य करने एवं अपने निजी हितों की प्राप्ति के लिए हरिद्वार जिले पर अपने निर्णय को थोपने पर संरक्षक मंडल के सदस्यों ने कई बार विरोध भी किया था।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment