Skip to main content

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए कार्यकर्ताओं का स्वागत किया

 


हरिद्वार। रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के कई भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल व प्रदेश महासचिव डा.संजय पालीवाल ने भाजपा छोड़कर आए सभी कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलायी और फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कांग्रेस में शामिल हुए सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि समाज के सभी वर्गो के हित कांग्रेस में ही सुरक्षित हैं। भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के चलते महंगाई निरंतर बढ़ रही है। जिससे आमजनमानस में निराश है। प्रदेश की जनता का रूझान कांग्रेस के प्रति बढ़ रहा है। प्रदेश महासचिव डा.संजय पालीवाल ने कहा कि भाजपा छोड़कर आए सभी कार्यकर्ताओं को कांग्रेस में पूरा सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि महंगाई खत्म करने, अच्छे दिन लाने जैसे लोकलुभावन वादे कर सत्ता में आयी मोदी सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। प्रदेश सचिव जटाशंकर श्रीवास्तव ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की डबल इंजन सरकार से जनता का मोहभंग हो रहा है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस व अन्य जरूरी चीजों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। बेरोजगारी व महंगाई आसमान छू रही है। जनता को राहत देने के बजाए भाजपा सरकार पूंजीपतियों के हित साधने में लगी है। उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भारी बहुमत से चुनाव जीतकर प्रदेश में सरकार बनाएगी। नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी व श्रमिक नेता राजबीर सिंह चैहान ने बताया कि दीपगंगा अपार्टमेंट अध्यक्ष कुबेर नाथ वर्मा, उपेंद्र श्रीवास्तव, शिवालिक नगर भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष संदीप शुक्ला, अजय ठाकुर, आशीष कुमार, गणेश पांडे आदि भाजपा की नीतियों से आजित आकर कांग्रेस में शामिल हो गए। यशवंत सैनी ने कहा कि आने वाले समय में कई भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता कांगे्रस में शामिल होंगे। स्वागत करने वालों में कैलाश प्रधान, बीएस तेजयान, रवि कश्यप, शैलेंद्र सिंह एडवोकेट, शुभम अग्रवाल, वीरेंद्र भारद्वाज आदि सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।